Search

 
 
 

जमशेदपुर : अवर प्रादेशिक नियोजनालय में कैंपस सेलेक्शन में 48 युवाओं को हुआ चयन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गोलमुरी में शुक्रवार को टाटा मोटर्स द्वारा कैंपस सेलेक्शन का आयोजन किया गया. इस संबंध में नियोजन पदाधिकारी प्रियंका भारती ने बताया कि करियर ट्री एचआर सोल्यूश्न के सहयोग से टाटा मोटर्स लिमिटेड, सानद गुजरात द्वारा 200 नीम ट्रेनी के लिए आईटीआई और इंटरमीडिएट पास युवाओं के लिए कैंपस सेलेक्शन का आयोजन किया गया. इसमें कुल 92 अभ्यर्थियों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-bhado-festival-27-in-sakchi-rani-sati-dadi-temple-women-applied-henna-to-grandmother-on-the-eve/">जमशेदपुर

: साकची राणी सती दादी मंदिर में भादो महोत्सव 27 को, पूर्व संध्या पर महिलाओं ने दादी को लगाया मेंहदी
कंपनी द्वारा सर्वप्रथम लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर 48 युवाओं का चयन किया गया. उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा चयनित युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस दौरान कंपनी द्वारा अभ्यर्थियों को रहने खाने की सुविधा के साथ मानदेय भी दिया जाएगा. प्रियंका भारती ने कहा कि नियोजनालय द्वारा समय-समय पर युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हों. वहीं विभिन्न कंपनियों से समन्वय स्थापित कर नौकरी के लिए कैंपस सेलेक्शन का आयोजन किया जाता है. इस आयोजन को सफल बनाने में नियोजनालय के कर्मचारियों और पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही