Search

 
 
 

जमशेदपुर : नक्सल क्षेत्र के 49 विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र से पहली बार जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचे स्कूली बच्चों ने जिला कार्यालय सहित अन्य कई जगहों को देखा. शैक्षणिक भ्रमण पर पहली बार जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचे स्कूली बच्चों में उत्साह था. इस दौरान बच्चों को पुलिस की कार्यशैली के बारे में भी बताया गया वहीं जमशेदपुर के जुबली पार्क, चिड़ियाघर और अन्य स्थलों का भी भ्रामण कराया गया. बच्चों को शहर बहुत ही पसंद आया और उन्होंने भविष्य में आने की इच्छा जाहिर की. पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम नक्सल प्रभावित क्षेत्र कुड़ियान के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के 49 छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर जिला मुख्यालय पहुंचे. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-oteili-on-25th-february-in-guvasai-village-and-mage-porob-on-8th-march/">नोवामुंडी

: गुवासाई गांव में 25 फरवरी को ओतेइली और 8 मार्च को मागे पोरोब
आंठवी कक्षा की मुनी मुंडा और उसके पिता रतन मुंडा पहली बार शहर आए है. वहीं आंठवीं की छात्रा मालती मुंडा ने बताया कि वे सभी पहली बार जमशेदपुर आए हैं और यहां आकर उन्हें अच्छा लग रहा है. यहां आकर उन्होंने जिला पुलिस कार्यालय, जिला समाहरणालय और चिड़ियाघर देखा. छात्रों ने बताया कि उन्हें कभी जिला मुख्यालय आने का अवसर नहीं मिला था लेकिन शैक्षणिक भ्रमण के तहत वे अपने शिक्षकों के साथ आए हैं और यहां आकर कई नई बातें और चीजे जानने को मिली. इस दौरान बच्चों के बीच खेल-कूद सामग्री भी वितरित की गई. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-conclusion-of-sarala-birlas-academic-session-2023-24/">रांची

: फ्लैग-ऑफ समारोह के साथ सरला बिरला के शैक्षणिक सत्र 2023-24 का समापन

बच्चों को जागरुक करने के लिए जिला पुलिस की एक पहल - एसएसपी

मौके पर एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि पूर्व में जिला पुलिस की ओर से कुड़ियान में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत एक कार्यक्रम किया गया था जहां बच्चों ने शहर आने की इच्छा जाहिर की थी. इसी को लेकर आज सभी बच्चों को शहर भ्रमण के लिए लाया गया है जहां बच्चों को कई तरह की जानकारियां दी जा रही है. यह लोगों को जागरुक करने के लिए जिला पुलिस की ओर से एक पहल है. पुलिस लगातार ऐसे काम करती आ रही है और आगे भी यह कार्य जारी रहेगा. मौके पर एसएसपी किशोर कौशल के अलावा ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, गुड़ाबांदा थाना प्रभारी परवेज आलम, स्कूल के हेड मास्टर दखिन हांसदा, पारा शिक्षक दिनेश चंद्र हांसदा और रविन मुंडा समेत अन्य लोग मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही