Search

जमशेदपुर : अप्रैल में 496 ड्राइविंग लाइसेंस संस्पेंड, 40 लाख रुपया जुर्माना वसूला गया

Jamshedpur (Sunil Pandey) : यातायात एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने पर चर्चा की गई. इसके लिए सभी जरूरी एवं एहतियाति कदम उठाने के निर्णय लिया गया. इसके तहत गलत एवं रैश ड्राइविंग करने वालों का लाइसेंस निरस्त करने तथा वाहन जांच अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया. अप्रैल महीने में 22 सड़क दुर्घटनायें हुईं जिनमें 14 की मौत तथा 9 लोग घायल हुए. सभी दुर्घटना स्थल को लेकर पदाधिकारियों ने समीक्षा की. नेशनल हाईवे में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में वाहनों की तेज गति को प्रमुख कारण बताया गया. हिट एंड रन के 34 मामलों में अबतक 22 पीड़ित परिवारों को मुआवजा भुगतान किया जा चुका है. साथ ही 12 मामले अभी प्रक्रियाधीन हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-district-got-fifth-place-in-jack-result-97-31-percent-children-passed/">जमशेदपुर

: जैक रिजल्ट में जिले को मिला पांचवां स्थान, 97.31 फीसदी बच्चे हुए उत्तीर्ण

करीब 40 लाख रुपया जुर्माना वसूला गया 

ट्रैफिक डीएसपी की अनुशंसा पर अप्रैल माह में 496 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड करने की कार्रवाई की गई. वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पकड़े गए लोगों से लगभग 40 लाख रूपए जुर्माना वसूला गया. डीटीओ द्वारा सभी प्रस्तावित स्थलों में सिग्नल लगाने को लेकर जुस्को के प्रतिनिधि को निर्देश दिया गया.जिले में चिन्हित 6 ब्लैक स्पॉट में से 4 पर पूर्ण रूप से सुरक्षा उपाय किए जा चुके हैं. शिक्षा विभाग को स्कूलों में गर्मी का अवकाश खत्म होते ही व्यापक जागरूकता अभियान चलाये जाने का निदेश दिया गया. उत्पाद विभाग ने कुल 6 अभियोग दर्ज किया जिसमें एक व्यक्ति को जेल भेजा गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-a-tree-fell-on-the-house-in-a-strong-storm-the-girl-died-after-being-buried/">जमशेदपुर

: तेज आंधी में घर पर गिरा पेड़, दबकर बच्ची की मौत

 घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को मिलेंगे पांच हजार रुपये

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करने तथा सुनहरा घंटा में अस्पताल पहुंचाने में सहायता करने वाले नेक व्यक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए पांच हजार  रूपए तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की योजना लागू है. उन्होने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद करें, सुनहरा घंटा में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को चिकित्सीय उपचार मिल जाने से जान बचाई जा सकती है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-school-topper-became-the-ideal-of-bpm-burmamines-52-children-passed-in-first-class/">जमशेदपुर

: बीपीएम बर्मामाइंस का आदर्श बना स्कूल टॉपर, 52 बच्चे प्रथम श्रेणी में हुए उत्तीर्ण 
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//