Search

 
 
 

जमशेदपुर : बीमा कर्मचारी संघ जमशेदपुर मंडल का 49वां वार्षिक सम्मेलन संपन्न

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : बीमा कर्मचारी संघ जमशेदपुर मंडल (आईईएजेडी) का दो दिवसीय 49वां वार्षिक सम्मेलन रविवार को संपन्न हो गया. सम्मेलन का शुभारम्भ 27 अगस्त को आईईएजेडी के उपाध्यक्ष एसएस दलाल ने झंडोत्तोलन कर किया. सम्मेलन में एलआईसी जमशेदपुर मण्डल की विभिन्न शाखाओं से लगभग 150 प्रतिनिधियों एवं पर्यवेक्षकों ने भाग लिया. आईईएजेडी के महासचिव अमित माईती ने वर्ष 2021-22 का वार्षिक प्रतिवेदन एवं कोषाध्यक्ष अशोक दास ने वित्तीय वर्ष 2021-22 का लेखा जोखा पेश किया. इस अवसर पर सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि ईसीजेडआईईए के अध्यक्ष प्रदीप मुखर्जी ने सरकार के निजीकरण की नीतियों, ठेकेदारी और आउटसोर्सिंग की नीतियों की आलोचना करते हुये कहा कि यह मजदूर वर्ग के लिए आघात है. मजदूरों को हासिल सुविधाओं को खत्म करने की कोशिश है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/BIMA-SANGH-1.jpg"

alt="" width="720" height="497" /> इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-revealed-ravindra-mehta-a-reward-of-5-lakhs-said-prem-mishra-asked-the-naxalites-to-leave-chhakarbandha/">रांची:

5 लाख का इनामी रवींद्र मेहता का खुलासा, कहा- प्रेम मिश्रा ने नक्सली को छकरबंधा छोड़ने को कहा
ईसीजेडआईईए कर्मचारी हित के हर मुद्दों को हासिल करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहा है. वहीं एआईआईईए के महासचिव श्रीकांत मिश्रा ने सरकार और सत्ताधारी दल द्वारा फैलाये जा रहे छद्म राष्ट्रवाद और विभाजनकारी नीतियों के दुष्प्रभाव पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आत्मनिर्भरता का नाम देकर सभी सार्वजनिक उपक्रमों एवं सरकारी संपदाओं को यहां तक की रक्षा क्षेत्र से संबन्धित उपक्रमों को भी बेचा जा रहा है. देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. सरकार के विरोध में उठे हर स्वर को राष्ट्र विरोधी करार दिया जा रहा है. समाज को धर्म के आधार पर बांटा जा रहा है. इस सम्मेलन में एलआईसी के कर्मचारी, अधिकारी एवं जमशेदपुर के अन्य संगठनों यथा रेलवे, सीआईटीयू, बीएसएसआर आदि के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. 31 वक्ताओं ने इस सम्मेलन में विचार रखे. सम्मेलन में आगामी कार्यकाल के लिए पूरबी घोष को अध्यक्ष, अमित माईती को महासचिव एवं अशोक कुमार दास को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. सभा की अध्यक्षता एसएस दलाल ने की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही