Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : परसुडीह शिव मंदिर में रविवार को गायत्री परिवार की ओर से 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया. इस महायज्ञ को शांन्ति कुंज हरिद्वार देव संस्कृति विश्वविद्यालय से आये छात्राओं द्वारा सम्पन्न कराया गया. आज के गायत्री महायज्ञ में 300 से अधिक लोगो ने भाग लिया. शांन्ति कुंज हरिद्वार द्वारा देश भर में ऐसे आयोजनों से घर घर गायत्री एवं यज्ञ को स्थापित करने का महा अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत आज 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया. आज के अनुष्ठान को सफल बनाने में उमाशंकर वर्णवाल, मुरली वर्णवाल, सतीश, राजेन्द्र प्रसाद, केपी मालाकार वर्मा, सारन्धा बहन, मालती देवी, नीलू देवी, डॉ. जनार्दन का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-mla-participated-in-panchami-mela-organized-in-gamaria/">बहरागोड़ा
: गामारिया में आयोजित पंचमी मेला में शामिल हुए विधायक [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : परसुडीह शिव मंदिर में 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न

Leave a Comment