Search

 
 
 

जमशेदपुर: बालीगुमा में ट्रेलर चालक से मांगी 50 हजार रंगदारी

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा सत्यम कांटा के पास ट्रेलर चालक से बदमाशों ने मंगलवार की सुबह 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी. रंगदारी नहीं देने पर हमला कर दिया. गले से सोने की चेन और जेब से रुपये लूट लिये. साथ ही जाते-जाते बदमाशों ने धमकी दी कि मामला थाने तक पहुंचा तो अंजाम बुरा होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-tempo-driver-jailed-for-molesting-female-police/">जमशेदपुर:

महिला पुलिस से छेड़खानी में टेंपो चालक गया जेल

संतोष तिवारी और पिंटू सिंह को बनाया गया है आरोपी

पूरे मामले में बालीगुमा न्यू ग्रीन सिटी के रहने वाले ट्रेलर मालिक शिव कुमार सिंह ने संतोष तिवारी और पिंटू सिंह के अलावा कुल पांच लोगों को आरोपी बनाया है. उनका कहना है कि ट्रेलर चालक ने मंगलवार की सुबह 8.30 बजे उन्हें फोन करके कहा कि कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं और गाड़ी की चाभी छिनकर ट्रेलर लेकर जाने का प्रयास कर रहे हैं.

दोस्त अनिल के साथ मौके पर पहुंचे ट्रेलर मालिक

शिव कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वे अपने दोस्त अनिल सिंह के साथ मौके पर पहुंचे तब देखा कि उनकी ट्रेलर के गेट पर चार लोग लटके हुये हैं. पूछने पर सभी ने कहा कि वे इलाके के रंगदार हैं. 50 हजार रंगदारी चाहिये नहीं तो ट्रेलर लेकर चले जायेंगे. इस बीच शिव कुमार ने जब थाने को फोन लगाया तो आरोपियों ने रॉड और पंच से दोनों पर हमला कर दिया. अनिल के गले से सोने की चेन और जेब से रुपये भी बदमाशों ने लूट लिये. पुलिस जबतक पहुंचती उसके पहले ही सभी बदमाश फरार हो गये थे. वहीं पुलिस ने घटनास्थल से आरोपियों का एक बुलेट को जब्त कर लिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-scooty-riding-crooks-seen-in-cctv-footage-for-cheating-jewelery/">जमशेदपुर:

जेवर की ठगी में सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे स्कूटी सवार बदमाश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही