Search

 
 
 

जमशेदपुर : राष्ट्रीय जनता संघ के रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रहित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सामाजिक संगठन राष्ट्रीय जनता संघ के तत्वावधान में रविवार को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में एमजीएम ब्लड बैंक के तकनीकी सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस रक्तदान शिविर में शहर के उत्साहित युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. शिविर में कुल 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जमशेदपुर तुरी समाज के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण प्रसाद एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में आरजेडी नेता शुभम सिन्हा, भाजपा नेता अभिषेक कुमार, सुनिल शर्मा, अरूणिमा हुई संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-zip-member-holds-meeting-with-villagers-regarding-electricity-problem/">नोवामुंडी

: बिजली की समस्या को लेकर जिप सदस्य ने ग्रामीणों संग की बैठक

आयोजन समिति ने रक्तदाताओं को किया सम्मानित

मौके पर मुख्य अतिथि ने सामाजिक संगठन राष्ट्रीय जनता संघ द्वारा किए जा रहे रचनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए बधाई दी. रक्तदाताओं को आयोजन समिति के द्वारा प्रमाण-पत्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. रक्तदान शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से संस्था के पदाधिकारी शंकर जोशी, नीतू दुबे, ओम प्रकाश, आशीष प्रसाद, अब्दुल वाहिद, महावीर नाग, मनजीत सिंह, विकी कुमार, कमल कुमार शर्मा आदि की मुख्य भूमिका रही इसके अलावा एमजीएम अस्पताल प्रबंधन के डॉक्टर्स एवं अन्य कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही