Search

 
 
 

Jamshedpur : मेगा निःशुल्क ईसीजी शिविर में 500 की हुई जांच

 
  • साकची में नारायणा क्लिनिक ने हृदय जांच शिविर लगाया
Jamshedpur (Sunil Pandey) : हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और हृदय रोगों का शीघ्र पता लगाने के उद्देश्य से शनिवार को ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल, जमशेदपुर की ओर से साकची धालभूम रोड स्थित नारायणा क्लिनिक में मेगा निःशुल्क ईसीजी शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें 500 से अधिक लोगों ने निःशुल्क इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ईसीजी) परीक्षण करवाया. शिविर के दौरान वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय अग्रवाल, डॉ. अभय कृष्ण और डॉ. अखलाक अहमद ने ईसीजी परिणामों की व्याख्या की और हृदय स्वास्थ्य प्रबंधन पर सलाह दी. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-jbkss-got-the-road-repaired/">Chandil

: जेबीकेएसएस ने सड़क की करायी मरम्मत
उन्होंने हृदय जांच के महत्व, जीवनशैली में सुधार, और हृदय रोगों का शीघ्र पता लगाने पर जानकारी दी. डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि हृदय रोग मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है, और ईसीजी के माध्यम से शीघ्र पता लगाकर जीवन बचाया जा सकता है. वहीं, डॉ. अभय कृष्ण ने इस कार्यक्रम को हृदय रोग के लक्षणों से जूझ रहे लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया. इस अवसर पर फैसिलिटी डायरेक्टर विनीत राज समेत अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें :   Chandil">https://lagatar.in/chandil-one-day-protest-of-the-stage-in-front-of-the-office-on-two/">Chandil

: कार्यालय के समक्ष मंच का एक दिवसीय विरोध-प्रदर्शन दो को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही