Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के निर्देश पर जिला कौशल कार्यालय द्वारा बुधवार को अवर प्रादेशिक नियोजनालय के कार्यालय परिसर में एक दिवसीय मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. कौशल प्रशिक्षित एवं शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से आयोजित इस मेगा कैम्प में लगभग 1500 युवक-युवतियों ने भाग लिया. जिसमें अधिसूचित रिक्तियों के लिए विभिन्न नियोजकों द्वारा कुल 858 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्टेड एवं कुल 507 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयनित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त विजया जाधव शामिल हुईं. उन्होंने चयनित बच्चों के बीच ऑफर लेटर वितरित किया. इस अवसर पर उपायुक्त एवं उपस्थिति अतिथियों ने झारखंड कौशल विकास मिशन सोसायटी द्वारा चलाऐ जा रहे योजनाओं से संबंधित पुस्तक का विमोचन किया. [caption id="attachment_587450" align="aligncenter" width="600"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/JSR-Mega-placement-drive3_986.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> जॉब फेयर में शामिल प्रतिभागी.[/caption] इसे भी पढ़ें : एंडलाइन">https://lagatar.in/organized-workshop-on-endline-survey-emphasis-on-developing-leadership-quality-in-children/">एंडलाइन
सर्वे को लेकर कार्यशाला आयोजित, बच्चों में लीडरशिप क्वालिटी विकसित करने पर जोर

Leave a Comment