Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : श्याम भटली परिवार टाटानगर के 51 भक्त खाटू धाम में 22 को चढ़ायेंगें निशान

Jamshedpur (Sunil Pandey) :  श्री श्री श्याम भटली परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट टाटानगर से जुड़े श्याम भक्त राजस्थान के खाटू धाम में 22 फरवरी बुधवार को निशान चढ़ायेंगें. फाल्गुन माह में जमशेदपुर के 51 श्याम भक्त 21 फरवरी को रांची से हवाई मार्ग होते हुए राजस्थान जयपुर के लिए रवाना होंगें. बुधवार को राजस्थान के रींगस से निशान पदयात्रा खाटू धाम के लिए रवाना होगी. निशान चढ़ाने के बाद सभी भक्त 23 फरवरी को सलासार बालाजी का दर्शन और पूजा करेगें. तत्पश्चात रात्रि विश्राम झुंझनू में श्रीराणी सती दादी जी के दरबार में होगा. इसी प्रकार 24 फरवरी शुक्रवार को महासार माता, जीण माता, शकांभरी माता, मेंहदीपूर बालाजी तथा 25 फरवरी को मथुरा वृंदावन, बांके विहारी, राधा-रानी, कृष्ण जन्मभूमि का दर्शन और पूजा करेगें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-mangal-kalindi-became-aware-of-the-problems-of-the-disabled-in-bodam/">जमशेदपुर

: बोड़ाम में दिव्यांगों की समस्याओं से अवगत हुए विधायक मंगल कालिंदी

27 को जमशेदपुर लौटेंगे भक्त

उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक बैठक शुक्रवार को साकची स्थित एक होटल में हुई. श्याम भटली परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश पसारी ने बताया कि हवाई मार्ग से ही सोमवार 27 फरवरी को सभी भक्त रांची पहुंचेगें. जहां से सभी जमशेदपुर आएंगे. बैठक में प्रमुख रूप से गगन रूस्तोगी, धनजंय सिंह, ललित डांगा, प्रवीण भालोटिया, मनीष सिंघानिया, मुरारी अग्रवाल, पंकज छावछरिया, मनोज पलसानिया आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-including-toll-operator-arrested-with-stolen-bike/">जमशेदपुर

: चोरी की बाइक के साथ टाल संचालक समेत तीन गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही