Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कैरव गांधी अपहरणकांड : 11 आरोपियों के खिलाफ 531 पन्नों की चार्जशीट दाखिल

जमशेदपुर (टाटा) के बड़े कारोबारी के पुत्र कैरव गांधी अपहरणकांड में बिष्टुपुर पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है. चार्जशीट करीब 531 पन्नों की की है, जिसमें जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्य शामिल किए गए हैं.
Advertisement
Advertisement
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Jamshedpur :  जमशेदपुर (टाटा) के बड़े कारोबारी के पुत्र कैरव गांधी अपहरणकांड में बिष्टुपुर पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है. चार्जशीट करीब 531 पन्नों की की है, जिसमें जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्य शामिल किए गए हैं.

 

जिन अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है, उनमें से अधिकांश जेल में बंद हैं. पुलिस ने इस मामले में निर्धारित समय सीमा के भीतर चार्जशीट दाखिल की है. अब पुलिस की कोशिश है कि मामले में तेजी से ट्रायल शुरू कराकर अपराधियों को सजा दिलाई जाये.

 

उल्लेखनीय है कि अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के साथ एक अपराधी की मुठभेड़ हुई थी, जिसमें अपराधी को गोली लगी थी.

 

अदालत में दाखिल चार्जशीट में पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद हथियार, कारतूस, मोबाइल फोन, लोकेशन डेटा और कॉल रिकॉर्ड जैसे महत्वपूर्ण सबूतों का उल्लेख किया है. इसके अलावा एक संदिग्ध वाहन से जुड़े दस्तावेज का भी चार्जशीट में जिक्र है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही