Search

 
 
 

जमशेदपुर: टिमकेन वर्कर्स यूनियन चुनाव में 15 सीट के लिये 55 उम्मीदवार मैदान में,  30 मार्च को मतदान

 
Jamshedpur : टिमकेन वर्कर्स यूनियन का चुनाव 30 मार्च को होना है. 24 मार्च को 64 लोगों ने नामांकन पत्र लिया था. शुक्रवार को नामांकन पत्र जमा करने के अंतिम दिन कुल 55 लोगों ने ही नामांकन पत्र जमा किया है. 26 मार्च को नामांकन वापसी की अंतिम दिन है. टिमकेन वर्कर्स यूनियन में 8 निर्वाचन क्षेत्र में कुल 15 सीट हैं. इसके अलावा यूनियन के ऑफिस बेयरर के कुल 13 पद हैं. जिसमें अध्यक्ष, महामंत्री, डिप्टी प्रेसीडेंट-2, वाइस प्रेसीडेंट-4, सहायक सचिव-4 और कोषाध्यक्ष का पद निर्धारित है. इसे भी पढ़ें: सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-youth-arrested-with-2-5-kg-opium-got-naxalite-connection/">सरायकेला:

ढाई किलो अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, मिला नक्‍सली कनेक्‍शन

चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगा: एसएन सिंह

निर्वाचन क्षेत्र कोनसेल में 4 सीट, कपसेल में 2, स्टोर में 1, रोलर सेल में 1, मेंटेनेंस में 2, हीट ट्रीट्मेन्ट में 2, रेल डिवीजन में 2 और क्वालिटी में 1 सीट है. कुल 211 यूनियन के सदस्य 15 कमिटी मेम्बर का चुनाव करेंगे साथ ही यूनियन के ऑफिस बेयरर का चुनाव करेंगे. चुनाव पदाधिकारी एसएन सिंह ने बताया कि चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगा. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kadmas-girl-could-not-stay-even-for-a-day-in-her-in-laws-house-after-court-marriage-with-tata-steel-employee/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील कर्मचारी से कोर्ट मैरेज के बाद ससुराल में एक दिन भी नहीं रह पायी कदमा की युवती
[wpdiscuz-feedback id="351dhmcev9" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही