Search

 
 
 

जमशेदपुर : जामुन तोड़ते पेड़ से गिरा 5वीं का छात्र

 
Jamshedpur : पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ते समय कांड्रा बानाडुंगरी का रहने वाला 5वीं कक्षा का ठात्र सुमित माझी शनिवार की दोपहर गिरकर घायल हो गया. घटना में उसका बांया हाथ टूट गया है. इसके अलावा भी उसके शरीर के कई हिस्से पर गंभी चोटें आयी है. घटना के बाद पड़ोस की रहने वाली अनिता दास उसे लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंची हुई है. यहां पर उसका इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-innocent-fallen-from-safflower-tree-in-chandil-condition-critical/">जमशेदपुर:

चांडिल में कुसुम पेड़ से गिरा मासूम, हालत नाजुक

सरकारी स्कूल का है छात्र

सुमित के बारे में अनिता दास ने बताया कि वह गांव के ही एक सरकारी स्कूल में 5वीं कत्रा में पढ़ता है. स्कूल में छुट्टी होने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहा था. इस बीच ही वह कांड्रा स्टेशन के पास स्थित एक जामुन के पेड़ पर दोस्तों के साथ चढ़ गया. इस बीच ही वह पेड़ से जमीन पर गिर गया. घटना के बाद दोस्तों ने ही आकर इसकी जानकारी दी. इसके बाद वह दौड़ी. उसने बताया कि सुमित के माता-पिता ठेका मजदूरी का काम करते हैं. घटना के समय दोनों काम पर गये हुये थे. उनके पास मोबाइल नहीं होने के कारण उन्हें घटना की जनकारी नहीं मिल पायी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-took-three-accused-on-remand-in-manpreet-murder-case/">जमशेदपुर

: मनप्रीत हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को लिया रिमांड पर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही