Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा स्टील शतरंज इंडिया का 5वां संस्करण 31 अगस्त से

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील शतरंज इंडिया (टीएससीआई) का 5वां संस्करण 31 अगस्त से 9 सितंबर तक नेशनल लाइब्रेरी कोलकाता में आयोजित किया जाएगा. बाकू, अजरबैजान में फाइड विश्व कप के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले आर प्रगनानंद टीएससीआई के पांचवें संस्करण में प्रतियोगिता का नेतृत्व करेंगे. पिछले साल की तरह इस वर्ष भी टूर्नामेंट में ओपन और महिला वर्ग दोनों एक ही प्रारूप में होंगे. शीर्ष अंतरराष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर, शीर्ष भारतीय पुरुष और महिला ग्रैंडमास्टर, युवा भारतीय प्रतिभाएं और टूर्नामेंट के राजदूत के रूप में विश्वनाथन आनंद इस वर्ष की प्रतियोगिता को समृद्ध करेंगे. बाकू में फाइड विश्व कप में क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले चार भारतीय सितारे - गुकेश डी, विदित गुजराती, आर प्रगनानंद और अर्जुन एरिगैसी सभी टाटा स्टील शतरंज इंडिया में प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. ओपन और महिला वर्ग दोनों के लिए पुरस्कार राशि बराबर होगी. पुरस्कार राशि 41,500 अमेरिका डालर है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sai-mahotsav-at-sai-sevashram-temple-on-september-24/">जमशेदपुर

: साईं सेवाश्रम मंदिर में साईं महोत्सव 24 सितंबर को

प्रतियोगिता को और भी बेहतर बनाने का प्रयास

इस अवसर पर टाटा स्टील शतरंज इंडिया के राजदूत विश्वनाथन आनंद ने कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि शतरंज धीरे-धीरे लेकिन लगातार एक वैश्विक खेल बन रहा है. टाटा स्टील शतरंज इंडिया जैसे टूर्नामेंट में जहां हमारे युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर्स के साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं, वहीं नए चैंपियन तैयार करने में यह टूर्नामेंट मदद करता हैं. टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी ने कहा कि एक सदी से भी अधिक समय से टाटा स्टील में खेल हमारे लिए जीवन का एक अभिन्न हिस्सा रहा है. टाटा स्टील शतरंज इंडिया के इस 5वें संस्करण में, हम महिला और पुरुष दोनों श्रेणियों में 20 विश्व रैंक वाले खिलाड़ियों की मेजबानी करने के लिए उत्साहित हैं. टीएससीआई के दौरान आप जिन खिलाड़ियों को एक्शन में देखेंगे उनमें से चार ने वर्तमान में बाकू में आयोजित शतरंज विश्व कप के क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था. हम पिछले वर्षों में कोलकाता शहर से मिले उत्साह और भागीदारी से प्रोत्साहित हैं और इस विश्व स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता को और भी बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही