Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : झारखंड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर के 6 बच्चो ने प्राप्त किया ब्लैक बेल्ट

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर स्थित झारखंड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर की ओर से टेल्को स्थित रिक्रेशन क्लब में कोच सुनील प्रसाद के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों में से 6 बच्चों ने ब्लैक बेल्ट की परीक्षा पास की. इस दौरान सेवानिर्वित्त डीआईजी राजीव रंजन और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व संस्था के चेयरमैन दिनेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे. उन्होंने बच्चों को मोमेंटो, सर्टिफिकेट, ब्लैक बेल्ट, प्रमाण पत्र वगैरह दे कर सम्मानित किया. ब्लैक बेल्ट प्राप्त करनेवालों में शिवानी रे, श्रुति दास, रुद्रांश जायसवाल, हर्षिता, एम. वानिश्री और आशिता चौधरी शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-workers-college-teachers-and-non-teaching-staff-expressed-symbolic-protest-by-wearing-black-badges/">जमशेदपुर

वर्कर्स कॉलेज : काला बिल्ला लगाकर शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों ने जताया सांकेतिक विरोध
इन बच्चों ने कोच सुनील प्रसाद और संस्था के प्रति आभार जताया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीव रंजन ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं. अपने प्रारंभिक जीवन में शिक्षा के साथ खेल का चयन करना और उसमें भी ऐसे खेल, जो आत्मरक्षा से जुड़ा हो, का चयन करना बहुत ही महत्वपूर्ण है. लड़कियों के लिए आज के वर्तमान परिवेश में ताइक्वांडों, कराटे अपने आप को स्वास्थ्य तथा सुरक्षित रखने में भी सहायक है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-students-upset-due-to-closure-of-intermediate-enrollment-in-colleges/">चाईबासा

: कॉलेजों में इंटरमीडिएट में नामांकन बंद होने से विद्यार्थी परेशान
समारोह को दिनेश कुमार, विशिष्ट अतिथि भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, संस्था के अध्यक्ष डॉ संजय गिरि, मार्शल आर्ट्स को राज्य में एक पहचान देने में अपनी मुख्य भूमिका निभा रहे रवि शंकर, समाजसेवी बलविंदर सिंह कलसी और गोल्डी सिंह ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में संस्था ने अपने सामाजिक जिम्मेवारी का निर्वाह करते हुए घोड़ाबांधा साई मंदिर के समीप निवास करने वाले एक दिव्यांग बच्चे को व्हील चेयर प्रदान किया, जो चलने में बिल्कुल असमर्थ है. कार्यक्रम का संचालन जयदीप मुखर्जी और धन्यवाद ज्ञापन कोच ल संस्था के सचिव सुनील प्रसाद ने किया., कार्यक्रम में श्रीकांत बास्के, शिल्पी दास, मैंदी हेंब्रम, आकाश, अमन, झूमा रॉय, आदर्श समेत अन्य की सराहनीय भूमिका रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही