Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के गम्हरिया स्थित अरका जैन यूनिवर्सिटी में इंटेलिपेट सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव चलाया गया. आज इस प्लेसमेंट ड्राइव में एमबीए, एमसीए, बीबीए, बीकॉम एवं पासिंग ईयर 2023 के छात्रों ने हिस्सा लिया. इसमें जिसमें छात्रों को दो राउंड से गुजरना पड़ा. प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न हुई. इसमें पहला ऑनलाइन ग्रुप डिस्कशन राउंड हुआ, जिसमें 60 छात्रों ने हिस्सा लिया और दूसरे राउंड के लिए 10 छात्रों का चयन हुआ. 10 छात्रों में ऑनलाइन इंटरव्यू के बाद अंतिम रूप से 6 छात्रों को का चयन किया गया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-deo-herself-fainted-when-she-reached-to-end-the-fast-of-the-students/">घाटशिला
: छात्रों का अनशन समाप्त करने पहुंची डीईओ खुद हुई बेहोश जिन विद्यार्थियों का अंतिम रूप से चयन हुआ है, उनमें श्रेया सिंह एमबीए, आकांक्षा कुमारी बीबीए, जी कविता बी कॉम, आईसी चौधरी एमबीए, कवलप्रीत कौर बी कॉम एवं दीप्ति सिंह एमबीए शामिल हैं. इन विद्यार्थियों को बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव का प्रोफाइल दिया गया है, जहां पर छात्र ऐसे बिजनेस मैनेजर काम करेंगे एवं जॉब लोकेशन बेंगलुरु का दिया गया है. प्लेसमेंट को-ऑर्डिनेटर राहुल लेज ने बताया कि 8 लाख रुपये सालाना पैकेज वास्तविक तौर पर एक अच्छा पैकेज है, जिसमें छात्र जितना उन्होंने अपनी पढ़ाई में इन्वेस्ट किया है. उसके अनुरूप एक बेहतर रिटर्न ओं इन्वेस्टमेंट छात्रों को मिला है और आने वाले समय में भी कोशिश रहेगी कि प्लेसमेंट डिपार्टमेंट अच्छा से अच्छा प्लेसमेंट, अच्छी से अच्छी कंपनी और अच्छा पैकेज छात्रों को मुहैया कराता रहे. [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : अरका जैन यूनिवर्सिटी के 6 छात्र 8 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर लॉक

Leave a Comment