Jamshedpur (Sunil Pandey) : भवन निर्माण विभाग का काम सरकार के नए भवनों का निर्माण, मरम्मत एवं रखरखाव का है. स्वीकृत पद के विरूद्ध कर्मियों की संख्या दिनों-दिन कम होती जा रही है. इसके कारण प्रमंडल का कामकाज प्रभावित हो रहा है. विभाग के जमशेदपुर प्रमंडल में कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता समेत 60 पद स्वीकृत हैं. लेकिन वर्तमान में 26 कर्मी ही कार्यरत हैं. 34 पद बीते कई वर्षों से रिक्त हैं. इसके कारण प्रमंडल का काम काज सुचारू रुप से नहीं हो पा रहा है. जमशेदपुर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता लालजीत राम ने बताया कि प्रमंडल में पदस्थापित कई कर्मी सेवानिवृत्त हो गए हैं. कई का दूसरे प्रमंडल अथवा मुख्यालय में तबादला हो गया है. इसके कारण कर्मियों की संख्या नगण्य हो गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-instructions-to-intensify-action-against-illegal-mining-and-transportation-44-firs-lodged-in-various-police-stations/">जमशेदपुर
: अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई तेज करने का निर्देश, विभिन्न थानों में दर्ज कराया 44 एफआईआर
: अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई तेज करने का निर्देश, विभिन्न थानों में दर्ज कराया 44 एफआईआर
: अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई तेज करने का निर्देश, विभिन्न थानों में दर्ज कराया 44 एफआईआर
मुख्यालय को कई बार भेजा गया है पत्र
कार्यपालक अभियंता लालजीत राम ने बताया कि भवन निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों को जमशेदपुर प्रमंडल में कर्मियों की संख्या नगण्य होने की जानकारी कई दफे दी गई है. इस संबंध में कई बार पत्राचार किया गया. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. जिसके कारण उपलब्ध बल के अनुसार काम संपन्न होता है. प्राक्कलन पदाधिकारी एवं प्राक्कलक के नहीं रहने के कारण योजनाओं का प्राक्कलन तैयार करने में दिक्कत होती है. कंप्यूटर ऑपरेटर का पद स्वीकृत है. लेकिन नियमित नियुक्ति नहीं होने के कारण अनुबंध पर बहाल कर कार्य संपादित किया जा रहा है. इसी तरह विभागीय वाहन चालक का पद स्वीकृत नहीं किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-instructions-to-intensify-action-against-illegal-mining-and-transportation-44-firs-lodged-in-various-police-stations/">जमशेदपुर: अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई तेज करने का निर्देश, विभिन्न थानों में दर्ज कराया 44 एफआईआर
Leave a Comment