Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जिले के तीन उत्कृष्ट विद्यालयों में एडमिशन के लिए आए 600 आवेदन, अंतिम तिथि 15 मई

Jamshedpur (Anand Mishra) : जिले के तीन उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया इन दिनों चल रही है. जिला शिक्षा अधीक्षक निशु कुमारी ने बताया कि तीनों विद्यालयों में विभिन्न कक्षाओं में नामांकन के लिए करीब 300 सीटें हैं. नामांकन के लिए अब तक करीब 600 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई है. उन्होंने अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील की है. वहीं जिले की उपायुक्त ने भी ट्वीटर के माध्यम से कहा है कि जिले के तीन उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू है. अभिभावक सम्बंधित विद्यालय से आवेदन प्राप्त कर अंतिम तिथि 15 मई तक आवदेन जमा कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/heat-wave-will-increase-in-jharkhand-trouble-due-to-heat-wave/">झारखंड

में और बढ़ेगी गर्मी, हीट वेव से परेशानी
विस्तृत जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.jamshedpur.nic पर भी उपलब्ध है. जिले के तीन उत्कृष्ट विद्यालयों में साकची स्थित उत्क्रमित प्लस टू कन्या उच्च विद्यालय, बर्मामाइंस स्थित बीपीएम प्लस टू उच्च विद्यालय तथा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासी विद्यालय शामिल है. उत्क्रमित प्लस टू कन्या उच्च विद्यालय और कस्तूरबा विद्यालय में सिर्फ बालिकाओं का नामांकन कराया जा सकता है, जबकि बीपीएम उच्च विद्यालय में बालक एवं बालिका दोनों का ही दाखिला कराया जा सकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही