Search

 
 
 

जमशेदपुर : शहर में लगेंगी 6000 नई स्ट्रीट लाइटें, गली-कूचे भी होंगे रोशन

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : जमशेदपुर में 6000 नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी. नगर विकास विभाग ने शहर में नई लाइटें लगाने को मंजूरी दे दी है. जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के इलाके में 4000 स्ट्रीट लाइटें लगेंगी. वहीं, 2000 स्ट्रीट लाइटें जमशेदपुर पूर्वी इलाके में और 2000 स्ट्रीट लाइटें जमशेदपुर पश्चिमी इलाके में लगाई जाएंगी. मानगो को भी 2000 नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की मंजूरी मिली है. नगर विकास विभाग की स्वीकृति मिलने के बाद अब जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति और मानगो नगर निगम नई लाइट खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है. इन नई स्ट्रीट लाइटों से शहर के गली-मोहल्ले भी रोशन होंगे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-police-seized-moped-laden-with-stolen-iron-caught-two/">चांडिल

: पुलिस ने चोरी का लोहा लदा मोपेड किया जब्त, दो को पकड़ा

जेएनएसी इलाके में हैं 7607 स्ट्रीट लाइटें

जेएनएसी के इलाके में अभी 7607 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं. शहर की प्रमुख सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें लगा दी गई हैं. लेकिन कई मोहल्लों की सड़कों और गलियों में स्ट्रीट लाइट नहीं हैं. नई आ रही 4000 स्ट्रीट लाइटें अब मोहल्ले की सड़कों और गलियों में लगाई जाएंगी. यह स्ट्रीट लाइटें सोनारी, कदमा, बिरसानगर, बारीडीह, रामजन्म नगर आदि इलाके में लगेंगी. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-people-of-barajamda-demand-to-provide-medical-facilities-at-noamundi-hospital/">किरीबुरू

: बड़ाजामदा के लोगों ने नोवामुंडी अस्पताल में की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग 

रोज फ्यूज होती हैं 20 से 25 स्ट्रीट लाइटें

जेएनएसी के अधिकारियों का कहना है कि शहर में लगी स्ट्रीट लाइटों में से 20 से 25 स्ट्रीट लाइटें रोज फ्यूज होती हैं. जिस इलाके की स्ट्रीट लाइट फ्यूज हो जाती है, वहां के आसपास के लोग इसकी सूचना जेएनएसी के अधिकारियों को देते हैं और इसके बाद इन्हें फौरन बदलवाया जाता है. इस तरह मरम्मत का काम प्रतिदिन चलता है और हमेशा 20-25 स्ट्रीट लाइटें बदली जाती हैं. इसे भी पढ़ें : जादूगोड़ा">https://lagatar.in/jadugoda-workers-strike-continues-for-the-second-day-in-uranium-corporation-of-india-limited/">जादूगोड़ा

: यूरेनियम कॉपरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में दूसरे दिन भी जारी है मजदूरों की हड़ताल 
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही