Search

 
 
 

जमशेदपुर : मॉडल स्कूल में नामांकन के लिए 605 बच्चों ने दिया परीक्षा, 312 रहे अनुपस्थित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पूर्वी सिंहभूम में 6 मॉडल स्कूल में कक्षा छह में नामांकन हेतु जिले में 5 सेंटर पर गुरुवार को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया. इस प्रवेश परीक्षा में कुल 605 बच्चे शामिल हुए जबकि 312 छात्र अनुपस्थित रहे. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी सच्चिदानंद तिग्गा ने बताया कि जिला में 6 मॉडल स्कूल में कक्षा छह के लिए कुल 240 सीट के लिए 917 बच्चों ने आवेदन किया था. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-akash-gop-injured-by-bullet-while-playing-gambling-dies-in-medica-ranchi/">आदित्यपुर

: जुआ खेलने के दौरान गोली से घायल आकाश गोप की मेडिका रांची में मौत
परीक्षा के लिए पीपुल्स एकेडमी, शारदामनी हाई स्कूल, साकची हाई स्कूल, विवेकानंद हाईस्कूल और राजस्थान विद्या मंदिर हाई स्कूल पांच केन्द्र बनाया गया. आज के प्रवेश परीक्षा में 605 बच्चे शामिल हुए जबकि 312 में अनुपस्थित रहे. इस मॉडल स्कूल में आधुनिक तकनीक से बच्चों को पढ़ाया जाएगा.उन्होंने बताया कि जिले छह मॉडल स्कूल मे कक्षा छह से 10वीं तक की पढ़ाई कराई जाएगी.तिग्गा ने बताया कि अलग अलग कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. आज कक्षा छह के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजन किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही