Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : वाहन जांच अभियान में 43 चालकों से वसूला गया 62 हजार रुपए जुर्माना

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सड़क सुरक्षा की टीम द्वारा बुधवार को जुबली पार्क में वाहन जांच अभियान चलाया गया. वाहन जांच अभियान के दौरान डीआरएसएम प्रकाश कुमार गिरि, सड़क सुरक्षा अभियांत्रिक नवीन कुमार व आईटी सहायक अजय कुमार उपस्थित थे. सड़क सुरक्षा के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चलाये गए इस जांच अभियान में 43 लोगों से मौके पर 62,000 रुपए का जुर्माना वसूला गया. यातायात नियम तोड़ने वाले अधिकांश वाहन चालक बिना हेलमेट के पाये गए. वहीं कुछ ट्रिपल राइडिंग व बिना ड्राइविंग लाइसेंस के पकड़े गए. मौके पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-flag-march-of-police-and-rapid-action-force-to-deal-with-miscreants/">धनबाद:

उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस व रैपिड एक्शन फोर्स का फ्लैग मार्च
ट्रिपल राइडिंग, रैश ड्राइविंग तथा पुलिस के रोके जाने के बावजूद गाड़ी भगा ले जाने वाले ऐसे 50 वाहन चालकों को ऑनलाइन चालान भेजा जाएगा. इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन ने बताया कि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के उद्देश्य से यह जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके. उन्होंने जिले वासियों से अपील की कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन जरूर करें. परिवहन विभाग की टीम तथा ट्रैफिक पुलिस नियमित जांच अभियान चलायेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही