Search

 
 
 

जमशेदपुर : प्रखंड कार्यालय में शान से लहराया 66 फीट ऊंचा तिरंगा, पंचायत प्रतिनिधियों ने दी सलामी

 
Jamshedpur (Ratan Singh) :जमशेदपुर अंचल सह प्रखंड कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर 66 फीट का तिरंगा फहराया गया. इसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन, प्रखंड विकास पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो, अंचलाधिकारी मनोज कुमार समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने बटन दबाकर किया. झंडोतोलन के साथ ही सभी पदाधिकारी और पंचायत प्रतिनिधियों ने तिरंगे को सलामी दी.. बता दें कि राज्य का यह पहला पंचायत सह अंचल कार्यालय है जहां 66 फीट का तिरंगा फहराया गया है. इसके गवाह 55 पंचायत के मुखिया व पंचायत समिति सदस्य बने. मध्य हलुदबनी के पंसस सह संचार अध्यक्ष रैना पूर्ति की अनुशंसा पर 15वें वित्त आयोग के फंड से इस झंडे की खरीदारी की गई है. इसे भी पढ़ें : दिल्‍ली">https://lagatar.in/75th-republic-day-celebrated-with-pomp-on-delhis-kartavi-path-see-photos/">दिल्‍ली

के कर्तव्‍य पथ पर धूमधाम से मना 75वां गणतंत्र दिवस, देखें तस्‍वीरें

पंसस निधि से हुई राष्ट्रीय ध्वज की खरीदारी

बीडीओ सचिदानंद महतो ने बताया कि जमशेदपुर प्रखंड 66 फीट का तिरंगा फहराने वाला पहला प्रखंड बना है. जो बेहद ही गौरव की बात है. पंसस रैना पूर्ति ने बताया कि इसे लगाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं में जागरूकता लाना है. उन्हें यह बताने का प्रयास है कि हमारा संविधान कितना मजबूत हैं. वर्ष 2022-23 में पंसस निधि से राष्ट्रीय ध्वज खरीद की पहल की गयी थी जो अब धरातल पर उतर गई है. इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने बैंड की आकर्षक प्रस्तुति दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही