Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बागबेड़ा जलापूर्ति योजना पर 68.88 करोड़ होंगे खर्च

Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के बचे हुए काम का नया डीपीआर तैयार हो गया है. बागबेड़ा जलापूर्ति योजना पर 68 करोड़ 88 लाख 12 हजार 61 रुपए 46 पैसे खर्च होंगे. इसका पुनरीक्षित डीपीआर तैयार हुआ है. यह जानकारी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंता प्रमुख रघुनंदन शर्मा ने बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा को रांची में नेपाल हाउस में हुई बैठक में दी. बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंता प्रमुख के अलावा कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे. बैठक में अभियंता प्रमुख रघुनंदन शर्मा ने बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा को बताया कि 28 जुलाई तक बागबेड़ा जलापूर्ति योजना का टेंडर जारी कर दिया जाएगा. सुबोध झा ने अभियंता प्रमुख से योजना की विस्तृत जानकारी मांगी. इस पर अभियंता प्रमुख ने उन्हें बताया कि जल्द ही टेंडर जारी हो जाएगा. इसके लिए अधीक्षण अभियंता शिशिर सोरेन और जेई भागीरथ कुमार को बुलाया गया है. सभी रांची में बैठकर टेंडर के दस्तावेज तैयार कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-kisan-morcha-staged-a-sit-in-in-front-of-the-dc-office/">जमशेदपुर

: भाजपा किसान मोर्चा ने डीसी ऑफिस के समक्ष दिया धरना
बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के फिल्टर प्लांट पर खर्च होंगे दो करोड़ 93 लाख पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंता प्रमुख रघुनंदन शर्मा ने बैठक में बताया कि फिल्टर प्लांट बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के आदित्यपुर स्थित फिल्टर प्लांट के निर्माण के लिए दो करोड़ 93 लाख रुपए का एस्टीमेट तैयार हुआ है. 1 हफ्ते के अंदर इस का टेंडर जारी कर दिया जाएगा. बैठक में बागबेड़ा विकास समिति के सुबोध झा के साथ आंदोलनकारी मनोज कुमार, श्रीनिवास गुप्ता, विनोद कुमार, अखिलेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : 25">https://lagatar.in/ias-mukesh-kumar-got-bharat-gaurav-award-for-adding-25-thousand-women-to-the-mainstream/">25

हजार महिलाओं को मुख्यधारा में जोड़ने पर IAS मुकेश कुमार को मिला भारत गौरव अवॉर्ड

छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना की मरम्मत का टेंडर रद्द

छोटा गोविंदपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना के मेंटेनेंस के लिए एक ही व्यक्ति ने टेंडर डाला था. इसलिए टेंडर रद्द कर दिया गया है. दोबारा टेंडर प्रक्रिया जारी करने की स्वीकृति दे दी गई है. यह टेंडर 7 करोड़ 21 लाख रुपए का है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही