Search

 
 
 

जमशेदपुर : टेल्को में बंद मकान से साढ़े 7 लाख की चोरी

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : टेल्को थाना क्षेत्र के आउटर रोड के रहने वाली सुप्रीत सिंह के बंद मकान से नकद डेढ़ लाख रुपये समेत कुल साढ़े 7 लाख रुपये मूल्य की जेवरात की चोरी हो गयी. घटना के समय सुप्रीत अपने कार्यालय प्रज्ञा केंद्र में गये हुये थे. इसी तरह से उनकी पत्नी भी काम पर गयी हुई थी. माता-पिता भी अपनी दुकान खोलने के लिये घर से बाहर गये थे. घटना के बाद इसकी जानकारी टेल्को थाने में जाकर दी गयी. इसके बाद पुलिस ने घटना की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-car-burnt-down-in-sonari/">जमशेदपुर

: सोनारी में धू-धू कर जली कार

रात 8.45 बजे पत्नी पहुंची थी घर

घटना की रात सुप्रीत की पत्नी रात के 8.45 बजे अपने घर पर पहुंची थी. दरवाजा खोलते ही उसने देखा कि सभी अलमारी खुला हुआ है और घर के भीतर के सामान बिखरे हुये हैं. इसके बाद पति को फोन कर घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस भी पीछे से पहुंची.

चोरों को क्या-क्या लगा हाथ

घटना में चोरों को नकद 1.50 लाख रुपये के अलावा सोने का दो हार, चार बाली 4.5 तोला का, एक सोने की चेन 2.25 तोला का. चार सोने का बाला तीन तोला का. दो सोने का कड़ा 3.5 तोले का, छह सोने की अंगूठी 24 ग्राम की थी.

पिछले दरवाजा से घुसे थे चोर

घटना के बारे में सुप्रीत ने बताया कि पिछले दरवाजे से चोर भीतर घुसे थे. उनके घर के पिछले दरवाजे के ठीक उपर की तरफ थोड़ा सा गैप है. उन्हें आशंका है उसी गैप से चोर भीतर घुसे थे. उनके घर पर शाम के 4 बजे के बाद से कोई भी सदस्य नहीं रहता है. रात के 8.45 बजे पत्नी ही सबसे पहले अपने बेटे को लेकर घर पहुंचती है. उस मकान के आस-पास सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है. इस कारण से पुलिस को मामले की जांच में परेशानी हो रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-arrested-for-selling-illegal-liquor-in-a-licensed-shop-in-jugsalai/">जमशेदपुर

: जुगसलाई में लाइसेंसी दुकान में अवैध शराब बेचने में तीन गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही