Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : साकची से लूट की बाइक के साथ 7 गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : साकची थाना क्षेत्र के शीतला मंदिर के पास चेकिंग अभियान के दौरान बाइक पर सवार दो लोगों से कागजात की मांग करने पर उन्होंने कागजात तो नहीं दिखाये थे, लेकिन पुलिस के चंगूल में फंसने के बाद भागने लगे थे. इस दौरान पुलिस ने शंका होने पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों की निशानदेही पर लूट की बाइक समेत कुल 7 बाइक बरामद किया गया. साथ ही 20 मोबाइल फोन भी बरामद किया गया. यह जानकारी एसएसपी प्रभात कुमार ने गुरुवार को एसएसपी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी. मौके पर सिटी एसपी के विजय शंकर और साकची थाना प्रभारी संजय कुमार भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-five-arrested-of-mobile-snatching-gang-from-sidgora/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा से मोबाइल छिनतई गिरोह के पांच गिरफ्तार

सिटी स्टाइल से चोरी की थी बाइक

पूछताछ के क्रम में आरोपी ने स्वीकार किया कि सिटी स्टाइल के पास से बाइक की चोरी एक सितंबर को की थी. इस बीच पुलिस ने साकची रामलीला मैदान के पास से चोरी गयी बाइक को धनबाद से बरामद किया और ईशान कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया. इसके अलावा पुलिस ने सीतारामडेरा के भुइयांडीह लकड़ी टाल निवासी संजय पटनायक, सिदगोड़ा कानूभट्ठा का विजय थापा, मानगो आजादबस्ती का मो. तबरेज उर्फ हांडी, मानगो गांधी कॉलोनी रोड नंबर एक का रघुनाथ मुर्मू उर्फ उर्फ प्रकाश मुंडा उर्फ विजय मुंडा, मानगो मछुआ बस्ती का विजय मछुआ उर्फ बेड़ा, मानगो तेली लाइन का सूरज कुमार, देवघर बेलासी टाउन का ईशान शामिल है. गिरफ्तार सभी आरोपी सीतारामडेरा, साकची, सिदगोड़ा, मानगो, बिष्टुपुर, मानगो और धनबाद से जेल जा चुके हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-four-arrested-with-54-pudiya-brown-sugar-in-mango/">जमशेदपुर

: मानगो में 54 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ चार गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही