Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए शहर में बनाये गये 7 केंद्र, 5633 परीक्षार्थी होंगे शामिल, गैजेट्स पर रहेगी रोक

Jamshedpur (Anand Mishra) : झारखंड के बीएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए आगामी 13 मई को बीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया. इस परीक्षा के लिए शहर में सात केंद्र बनाये गये हैं, जहां 5 हजार 633 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा के मद्देनजर जोनल सह स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती के संबंध में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी की ओर से निर्देश दिया गया है, ताकि शांति व्यवस्था के साथ कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न करायी जा सके. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/chief-minister-handed-over-appointment-letters-to-107-apps/">रांची

: मुख्यमंत्री ने 107 एपीपी को नियुक्ति पत्र सौंपा

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर रोक

परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र के अंदर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर जाने पर रोक रहेगी. परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयर फोन, डिजिटल डायरी, कैलकुलेटर, पेपर, गैजेट्स, लॉग बुक, किताब, नोट बुक बैग आदि नहीं ले जा सकेंगे. जो इनमें से किसी भी उपकरण अथवा वस्तु को लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचेंगे, उन्हें उसे बाहर ही रखना पड़ेगा. बिना जांच के परीक्षार्थी किसी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं कर सकेंगे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-pay-scale-of-non-teaching-staff-of-kolhan-university-will-be-fixed/">चाईबासा

: कोल्हान विश्वविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारियों का वेतनमान होगा निर्धारित

ये हैं परीक्षा केंद्र

करीम सिटी कॉलेज मानगो कैंपस, दयानंद पब्लिक स्कूल साकची, आंध्रा एसोसिएशन इंग्लिश स्कूल कदमा, द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन साकची, सेंट्रल करीमिया हाई स्कूल साकची, मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल नॉर्दर्न एरिया बिष्टुपुर, केरला समाजम मॉडल स्कूल गोलमुरी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही