Search

 
 
 

Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी में 14.77 करोड़ की लागत से 7 सड़कों का होगा निर्माण

 
  • विधायक सरयू राय किया शिलान्यास
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बृहस्पतिवार को 14 करोड़ 77 लाख रुपए की लागत से 7 सड़कों के निर्माण का शिलान्यास किया. सभी सड़कें पथ निर्माण विभाग की निधि से बनायी जाएंगी. शिलान्यास के लिए गोलमुरी नामदा बस्ती, आनंद नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने कहा कि विधायक बनने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में उन्होंने सड़कें बनवाई और नागरिक सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य किया. उन्होंने कहा कि कई योजनाओं पर कार्य प्रारंभ हो चुका है. इन सभी योजनाओं के पूर्ण हो जाने पर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लगभग सभी बड़ी सड़कों का निर्माण हो जाएगा. इसके पश्चात सिर्फ गलियों के अंदर स्थित छोटे-छोटे सड़क ही शेष रह जाएंगे. ये सभी योजनाएं भी जिला योजना चयन समिति में चयनित हो गये हैं और प्रक्रियाधीन है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-india-lost-one-of-its-precious-gems-mangal-kalindi/">Jamshedpur

: भारत ने खोया अपना एक अनमोल रत्न – मंगल कालिंदी
ज्ञात हो कि विधायक सरयू राय के प्रयास से सिर्फ पथ निर्माण विभाग के मद से ही जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के विभिन्न इलाकों में 96 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के सड़क निर्माण कार्य की योजनाएं स्वीकृत हुए हैं. इसके अतिरिक्त विधायक मद, नगर विकास विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, कल्याण विभाग के मद से कई योजनाओं का क्रियान्वयन हुआ है. विधायक सरयू राय ने कहा कि सभी योजनाओं का निर्माण गुणवत्तापूर्ण हो और तय समय पर पूर्ण हो. शिलान्यास के अवसर पर मुख्य रूप से पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय, भाजमो जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, विधायक जनसुविधा प्रतिनिधि हरेराम सिंह, भाजमो गोलमुरी मंडल के अध्यक्ष कैलाश झा, अनिकेत सावरकर, मिथलेश सिंह, सुशील खड़का, संजय सिंह, निशांत, राकेश गिरी, टिपन सिंह, राजू सिंहा, पवन सहित भाजमो कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजुद थे. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-34-out-of-80-forest-villages-have-not-got-forest-lease-villagers-held-a-meeting-in-kareda/">Chakradharpur

: 80 वनग्राम में 34 को नहीं मिला है वनपट्टा, काड़ेदा में ग्रामीणों ने की बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही