Search

जमशेदपुर : एनटीटीएफ आरडी टाटा संस्थान के 7 छात्र 3 लाख रुपये के पैकेज पर लॉक

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आर डी टाटा तकनीकी संस्थान मे मदर-सन सुमी कंपनी`` की ओर से कैंपस सिलेक्शन किया गया. कंपनी द्वारा आयोजित कैंपस सिलेक्शन में सर्वप्रथान लिखित परीक्षा, छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा, तकनीकी क्षमता को परखा गया एवं फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू राउंड के बाद किया गया. इसमें छात्रों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए संस्थान को गौरवान्वित किया है. कंपनी की ओर से एनटीटीएफ के सात छात्रों को सालाना तीन लाख रुपये पैकेज पर लॉक किया गया है. इसे भी पढ़ें : सारे">https://lagatar.in/delhi-university-removed-the-chapter-on-poet-iqbal-who-wrote-saare-jahan-se-accha/">सारे

जहां से अच्छा… लिखने वाले शायर इकबाल का चैप्टर दिल्ली यूनिवर्सिटी ने हटाया
सभी छात्रों ने तीनों राउंड की सिलेक्शन प्रक्रिया में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर कंपनी में अपनी जगह बनायी. चयनित सभी छात्र डिप्लोमा इन मेकाट्रॉनिक इंजीनियरिंग फाइनल ईयर के है. इनमें जिसमें भट्टा रितेश, साहिल कुमार सिंह, संयम कुमार, जोशिता दास, आदित्य कृष्णा, अविनाश सिंह व गायत्री कुमारी शामिल हैं. इसमें संस्थान की प्लेसमेंट पदाधिकारी नेहा एवं मिथिला ने सहयोग किया. प्राचार्य प्रीता जॉन ने सभी छात्रों को उनकी सऱफलता पर शुभकामनाएं दी. रमेश राय, पंकज कुमार गुप्ता, दीपक सरकार, अनिल के जवाली, प्रीति, मंजुला, हरीश कुमार समेत उप प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp