Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मानगो में मैच देखने के दौरान हमला कर 7 हजार लूटा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ashok Kumar) : मानगो थाना क्षेत्र के ईदगाह मैदान में मैच देखने के दौरान मानगो रोड नंबर 4 निवासी सोयब खान पर रॉड से हमला कर कुछ लोगों ने 7 हजार रुपये लूट लिये. घटना के बाद सोयब को इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं घटना के बाद परिवार के लोग मामले को लेकर मानगो थाने में पहुंचे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-laptop-and-mobile-stolen-from-home-in-sakchi/">जमशेदपुर

: साकची में घर से लैपटॉप व मोबाइल की चोरी

रॉड और बेसबैट से किया हमला

घटना के बारे में सोयब की पत्नी फीजा खान ने बताया कि 25 अगस्त की शाम 5.50 बजे उनके पति ईदगाह मैदान में मैच देख रहे थे. इस बीच ही पांच लोग पीछे से आये. सभी ने रॉड और बेसबैट से सिर पर हमला कर दिया. घटना में पति के मूर्छित होते ही उनकी जेब से 7 हजार रुपये लूटकर सभी फरार हो गये. हमला करने वालों में मानगो थाना क्षेत्र के रोड नंबर 8 का रहने वाला इजान, ताबिज, वारिश, जमाल व एक अन्य है. सभी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी मानगो पुलिस ने दर्ज की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-looted-goods-worth-1-50-lakh-after-entering-the-house-in-mango-beaten-up-for-protesting/">जमशेदपुर

: मानगो में घर में घुसकर 1.50 लाख का सामान लूटा, विरोध करने पर पीटा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही