Search

 
 
 

जमशेदपुर : नाला से फुटबॉल निकालने गए 7 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत

 
Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के ह्यूमपाइप का रहने वाला 7 वर्षीय बच्चा विशाल रविवार को नाले से फुटबॉल निकालने गया था. इस बीच वह नाले की धार में बह गया और उसकी मौत हो गई. घटना के बाद लोगों ने बच्चे को नाले से बाहर निकालकर एमजीएम अस्पताल में लेकर पहुंचे. जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. एमजीएम अस्पताल में मृत घोषित करने के बाद भी परिवार के लोग बच्चे को लेकर टीएमएच में पहुंचे. वहां पर भी जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shashibhushan-dubey-became-the-president-of-the-minority-secondary-teachers-association-nageshwar-became-the-secretary/">जमशेदपुर

: शशिभूषण दुबे बने अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष, नागेश्वर बने सचिव

घर के बाहर खेल रहा था विशाल

जानकारी के अनुसार विशाल घर के बगल में ही अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल खेल रहा था. फुटबॉल नाला में जा गिरा था. इसके बाद विशाल नाले में उतर कर फुटबॉल को निकालने का प्रयास कर रहा था. इस बीच ही पानी में बह गया. विशाल बिरसानगर के एक स्कूल का छात्र था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही