- 2020 से 3023 तक की पास आउट 84 गोल्ड मेडलिस्ट छात्राएं मेडल से रह जाएंगी वंचित
- दीक्षांत समारोह का यूट्यूब और वेब साइट पर होगा लाइव टेलीकास्ट
: दूल्हे का काला रंग देख भड़की दुल्हन, फिर हुआ ऐसा कि देखते रह गये लोग
छात्राओं के लिए सुबह 9 से कैंपस में प्रवेश
दीक्षांत समारोह को लेकर यूनिवर्सिटी के सिदगोड़ा कैंपस में भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. पंडाल में 1000 लोगों के बैठने की क्षमता होगी. समारोह में शामिल होने वाली छात्राएं सुबह 9 से 10 बजे तक कैंपस में प्रवेश कर सकेंगी. पंडाल में विषय वार छात्राओं के बैठने की व्यवस्था होगी. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-to-visit-jharkhand-on-friday-will-also-visit-bihar-bengal-inaugurate-projects-worth-crores-lay-foundation-stone/">पीएममोदी का झारखंड दौरा शुक्रवार को, बिहार, बंगाल भी जायेंगे, करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास करेंगे
55 ग्राम चांदी का गोल्ड प्लेटेड मेडल
दीक्षांत समारोह को लेकर विश्वविद्यालय की ओर से गोल्ड मेडल जी तैयार करवा लिया गया है. बताया गया कि गोल्ड मेडल 55 ग्राम चांदी, जो गोल्ड प्लेटेड है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-assembly-minister-mithilesh-lashed-out-at-bjp-during-discussion-on-demand-for-grants/">झारखंडविसः अनुदान मांग पर चर्चा के दौरान बीजेपी पर बरसे मंत्री मिथिलेश
छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए ड्रेस कोड
दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाली छात्राएं गाउन और हैट नहीं पहनेंगी. उनके लिए यूनिवर्सिटी की ओर से ड्रेस कोड तय किया गया है. लाल दुपट्टे के साथ सफेद सलवार कुर्ता या सफेद साड़ी लाल बॉर्डर या क्रीम कलर की साड़ी रेड बॉर्डर निर्धारित किया गया है. शिक्षकों के लिए क्रीम साड़ी लाल बॉर्डर एवं सफेद शर्ट के साथ क्रीम कलर की पैंट ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है. सभी कमेटियां दीक्षांत समारोह की तैयारियों में जुटी हैं, ताकि सफलतापूर्वक समारोह का आयोजन किया जा सके. इसे भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/export-of-raw-raw-material-from-pakur-to-malaysia-truck-loaded-with-14-metric-tons-leaves/">पाकुड़से मलेशिया के लिए कच्चू का निर्यात, 14 मिट्रिक टन लदा ट्रक हुआ रवाना
इन छात्राओं को मिलेगा गोल्ड मेडल
बांग्ला-ब्यूटी चक्रवर्ती, अर्थशास्त्र-सिमरन साह, अंग्रेजी-श्रेया गुहा, भूगोल-सुरभि जे मिंज, हिंदी-तहसीन परवीन, इतिहास-किरण दीप कौर, गृह विज्ञान-सुनीता मुंडरी, संगीत-अपूर्व श्रीवास्तव, ओड़िया-नर्मदा कुमारी महापात्र, दर्शनशास्त्र-उर्मिला माडी, राजनीति शास्त्र-अनुप्रिया, मनोविज्ञान-नेहा शर्मा, संस्कृत-मनीषा महतो, उर्दू-सगुफ्ता तरन्नुम, वनस्पति शास्त्र-स्वाति कुमारी, रसायन शास्त्र-महुआ दास, गणित-मनीष शुक्ला, भौतिक-खुशबू कुमारी, जंतु विज्ञान-निशा मांझी, वाणिज्य-श्वेता कुमारी पटेल, बायोटेक्नोलॉजी-जरा हयात अंसारी, एमबीए-शालिनी कुमारी, एमसीए-मेघनाथ पत्तने, लाइब्रेरी साइंस-पामेला दत्ता, एमएड-रितिका सिंह, श्रेया चटर्जी, बीएड-रक्षा सिंह, बीपीएड-प्रीति कुमारी. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-jgom-beats-pa-bokaro-by-66-runs-reaches-quarter-finals/">किरीबुरु: जेजीओएम ने पीएंडए बोकारो को 66 रन से हराया, क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
तीन सत्र की छात्राएं रह जाएंगी गोल्ड मेडल से वंचित
एक सवाल के जवाब में कुलपति डॉ गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2020, 2021 और 2022 में पास आउट छात्राओं को जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की ओर से गोल्ड मेडल प्रदान नहीं किया जाएगा. इन तीनों वर्ष में पास आउट गोल्ड मेडलिस्ट छात्राओं की संख्या 28-28 है. इस तरह तीनों सत्र की कुल 84 छात्राएं हैं जिन्हें विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त नहीं होगा और उन्हें गोल्ड मेडल से वंचित रह जाना पड़ेगा. वजह यह है कि वीमेंस यूनिवर्सिटी ऑटोनॉमस कॉलेज हुआ करता था, जो कोल्हन विश्वविद्यालय के अधीन था. अब जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के अधिकारियों का कहना है कि उन छात्राओं को गोल्ड मेडल कोल्हन विश्वविद्यालय की ओर से प्रदान किया जाना है. ऐसे में जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की ओर से उन छात्राओं को गोल्ड मेडल दिया जाना संभव नहीं है. इसे भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/notification-to-implement-caa-will-be-issued-before-lok-sabha-elections-most-applications-came-from-pakistan/">लोकसभाचुनाव से पहले CAA लागू करने की अधिसूचना जारी होगी ! पाकिस्तान से आये सर्वाधिक आवेदन
Leave a Comment