Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : शंकोसाई हरि मंदिर में 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन 26 अप्रैल से, निकाली गई कलश यात्रा

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : मानगो शंकोसाई सार्वजनिक हरि मंदिर में बुधवार से 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा. संकीर्तन के लिए बंगाल और झारखंड से 12 टीम आ रही है. संकीर्तन टीम में पुरुष और महिला की टीम अलग-अलग है. हरि नाम संकीर्तन के पूर्व मंगलवार को विशाल कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा रामनगर स्वर्णरेखा नदी घाट से कलश में जल लेकर सैकड़ों की संख्या में पुरुष-महिलाएं और युवतियां हरि मंदिर पहुंचे. नदी घाट पर विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ पूजन के बाद पंडित शंभूनाथ महापात्रो ने कलश यात्रा की शुरुआत करवाई. ढोल-नगाड़े, गाजे-बाजे और जयकारे के साथ सैकड़ों की संख्या में कलश में जल लेकर पुरुष और महिलाएं मंदिर तक पहुंचे. उक्त जानकारी हरि मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भरत सांडिल ने दी.

इसे भी पढ़ेंबहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-tribal-socio-education-and-culture-association-submitted-memorandum-to-bdo/">बहरागोड़ा

 : आदिवासी सोशियो एजुकेशन व कल्चर एसोसिएशन ने सौंपा बीडीओ को ज्ञापन

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही