Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : साकची सब्जी मंडी में 17 मार्च से शुरू होगा 72 घंटे का अखंड हरिकीर्तन

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : साकची सब्जी मंडी में 72 घंटे का श्री अखंड हरिकीर्तन का आयोजन श्री श्री अखंड हरिकीर्तन समिति द्वारा किया जाएगा. उक्त जानकारी समिति के सदस्य दिलीप मंडल ने बुधवार को मंडी में आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि 16 मार्च को शाम 4 बजे साकची सब्जी मंडी से कलश यात्रा निकलेगी जिसमें महिला एवं पुरुष कलश लेकर स्वर्णरेखा नदी से जल भर कर कीर्तन स्थल पर वापस आएंगे. इसे भी पढ़ें :  जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-33-people-reached-the-janata-darbar-of-the-deputy-commissioner-with-their-complaints/">जमशेदपुर

: उपायुक्त के जनता दरबार में 33 लोग पहुंचे अपनी फरियाद लेकर
17 मार्च कोकी सुबह 7 बजे से विधि विधान से पूजन के पश्चात 72 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ होगा. इस कीर्तन में छह कीर्तन मंडली द्वारा राम नाम का अखंड कीर्तन किया जाएगा. मंडल ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से लगातार प्रत्येक वर्ष अखंड कीर्तन का आयोजन सबके सहयोग किया जाता है. 19 मार्च को संध्या में भोग वितरण किया जाएगा. इस अवसर पर अनिल मंडल, कपिलदेव मंडल, राजकिशोर साहू, राज कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही