Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एलबीएसएम कॉलेज के 72 छात्र शार्टलिस्टेड, ऑफर लेटर एक सप्ताह में

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के करनडीह स्थित लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल (एलबीएसएम) कॉलेज में टाटा मोटर्स क्वेस कॉर्प एचआर के माध्यम से अप्रेंटिसशिप का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार उपस्थित थे. उन्हें कॉलेज के प्राचार्य डॉ एके झा ने अंगवस्त्र और पौधा भेंट कर सम्मानित किया. संजीव सरदार ने कहा कि कॉलेज लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है. उन्होंने प्राचार्य की दृढ़ इच्छाशक्ति की सराहना की. उन्होंने कॉलेज में बड़े पैमाने पर रोजगार मेला का आयोजन करने की बात कही. उन्होंने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए इसका लाभ छात्र-छात्राओं तक पहुंचाने के उपायों की चर्चा की. उन्होंने छात्रों से कहा कि वे लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई पढ़ाई करें. इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-phd-entrance-exam-2022-cancelled-irregularities-were-found/">कोल्हान

विश्वविद्यालय : पीएचडी प्रवेश परीक्ष-2022 रद्द, पायी गयी थी अनियमितता
टाटा मोटर्स क्वेस कॉर्प के अधिकारी सुमित दत्ता ने कहा कि छात्र अप्रेंटिसशिप के दौरान लर्न के साथ अर्न भी करेंगे. छात्रों को माइक्रोट्रॉनिकस की पढ़ाई कराई जायेगी. इस दौरान छात्रों को कंपनी की ओर से सारी सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने खुशी जताते हुए टाटा मोटर्स के अधिकारी और प्लेसमेंट को-ऑर्डिनेटर प्रो अरविंद पंडित, प्रो सुष्मिता धारा तथा जया कच्छप की सराहना की. उन्होंने बताया कि आने वाले समय में रोजगार मेला और कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/will-prepare-banyan-tree-for-sports-in-jharkhand-cm/">झारखंड

में खेल का वट वृक्ष तैयार करेंगे : सीएम
प्रो अरविंद पंडित ने बताया कि 72 छात्र-छात्राओं को शॉर्टलिस्टेड किया गया है, जिन्हें कंपनी आवश्यकता के अनुसार एक सप्ताह के अंदर ऑफर लेटर भेजेगी. इस अवसर पर डॉ विनय कुमार गुप्ता, प्रो विनोद कुमार, डॉ अजेय वर्मा,  प्रो पुरुषोत्तम प्रसाद, डॉ विजय प्रकाश, प्रो अरविंद पंडित, प्रो संतोष राम, डॉ मौसमी पॉल, डॉ सुष्मिता, डॉ जया कच्छप, डॉ प्रशांत, प्रो प्रमिला, प्रो सलोनी, रंजनी, डॉ सुधीर कुमार, प्रो मोहन साहू, डॉ संतोष कुमार समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही