Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : वर्कर्स कॉलेज में मना 75वां गणतंत्र दिवस, सेवानिवृत शिक्षक, कर्मचारी व मेधावी छात्र सम्मानित

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ सत्यप्रिय महालिक ने ध्वजारोहण किया तथा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया. तत्पश्चात महाविद्यालय प्रांगण में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ सत्यप्रिय महालिक ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी के ऊपर राष्ट्र के विकास की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है. विशेष रूप से युवाओं राष्ट्र सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़कर कार्य करना चाहिए. उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र की अस्मिता और गौरव को अक्षुण्ण बनाये रखने की अपील की. छात्र प्रतिनिधि शुभम राज तथा हेमंत पाठक ने भी उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-republic-day-celebrated-with-pomp-in-arka-jain-university/">जमशेदपुर

: अरका जैन यूनिवर्सिटी में धूमधाम से माना गणतंत्र दिवस
समारोह में विगत वर्ष सेवानिवृत्त प्रो डॉ एके महापात्र, प्रो ताराशंकर सांगिरी, अरविंद कुमार, गुरुचरण भट्टाचार्जी, रामजतन भगत को उनकी सेवाओं के लिए शॉल, प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यरत सेवाकर्मी सुशांतो कुमार, विपाशा कुमारी, नीरज कुमार, नीतीश कुमार, शैशव सरकार, रौशन कुमार चौधरी, मयना कुमारी, सुनीता प्रामाणिक, संतोष रविदास, सोनू मुखी, महेंद्र मछुवा को उनकी सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया गया. सेवानिवृत्त होने के बाद पुनर्नियोजित कर्मी गजाधर भगत तथा हरिशंकर मिश्रा को उनकी सेवा के लिए स्मृति चिह्न प्रदान किया गया. कार्यक्रम में वर्ष 2023 में महाविद्यालय से इंटर साइंस टॉपर प्रिंस कुमार, कॉमर्स टॉपर खुशी महतो, आर्ट्स टॉपर उत्तम कुमार महालिक, एम बी ए टॉपर स्वीटी कुमारी, अदिति झा, बी बी ए टॉपर पलक, बी सी ए टॉपर इरशाद अंसारी, को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : दिल्‍ली">https://lagatar.in/75th-republic-day-celebrated-with-pomp-on-delhis-kartavi-path-see-photos/">दिल्‍ली

के कर्तव्‍य पथ पर धूमधाम से मना 75वां गणतंत्र दिवस, देखें तस्‍वीरें
महाविद्यालय में समर कैम्प 2023 के सफलता पूर्वक आयोजन के लिए प्रो हरेन्द्र पंडित तथा राष्ट्रीय सेवा योजना(एन एस एस) के द्वारा हिमाचल प्रदेश में कोल्हान विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने के लिए महाविद्यालय के छात्र लक्ष्मण गोराई को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया. कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं आशुतोष आकाश, यशराज सिंह, शान्तु कुमार शर्मा, सनी कुमार, प्रवीण शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. महाविद्यालय में फ़ूड फेस्टिवल्स के सफलता पूर्वक आयोजन के लिए महाविद्यालय के कॉमर्स विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ वीके मिश्रा, डॉ मोनीदीपा दास, डॉ संजू, डॉ मीतू आहूजा, डॉ मल्लिका हेजाब को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया. इंटर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगभग एक दर्जन विजेताओं को भी इस अवसर पर प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-66-feet-high-tricolor-hoisted-proudly-in-the-block-panchayat-representatives-saluted/">जमशेदपुर

: प्रखंड कार्यालय में शान से लहराया 66 फीट ऊंचा तिरंगा, पंचायत प्रतिनिधियों ने दी सलामी
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में विकास कुमार, शिवशंकर प्रधान, सुजल, राज सिंह, पूनम कुमारी, प्रियंका गोराई, राखी कुमारी, साथी, सरस्वती, तृषा, पायल रानी व अन्य ने गीत, नृत्य, भाषण, कविता पाठ किया. कार्यक्रम का संचालन पार्वती टूडू एवं रीति कुमारी तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ अनिलचन्द्र पाठक ने किया. गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन में मुख्य सहायक मनमोहन गांधी तथा अन्य शिक्षकेत्तर कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही. इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही