Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम के दिव्यांगता जांच शिविर में 76 को मिला प्रमाणपत्र

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे दिव्यांगों की जांच कर उन्हें प्रमाणपत्र निर्गत करने का अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के अंतिम दिन शुक्रवार को मानगो नगर निगम ने राष्ट्रपिता गांधी मध्य विद्यालय मानगो में दिव्यांगों के लिए जांच शिविर का आयोजन किया. इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि 30 अप्रैल को आयोजित शिविर में जो लोग किन्हीं कारणों से छूट गए थे उन दिव्यांगों की जांच कर उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/JSR-Divyangta-shivir-1-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/big-breaking-ias-pooja-singhals-father-in-law-arrested-ed-arrested-from-madhubani-residence/">BIG

BREAKING: IAS पूजा सिंघल के ससुर गिरफ्तार, ईडी ने मधुबनी आवास से किया अरेस्ट
शिविर में आए हुए दिव्यांगों की मेडिकल बोर्ड/डॉक्टर द्वारा मानसिक रोग, ईएनटी, नेत्र संबंधी समस्या और आर्थो संबंधी दिव्यांगता की जांच की जा रही है. जांच के बाद डॉक्टर द्वारा निर्धारित दिव्यांगता प्रतिशत के आधार पर प्रमाणपत्र दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 134 लोगों ने चिकित्सीय जांच के लिए अपना निबंधन कराया था. इसमें 76 लोगों को डॉक्टरों ने चिन्हित किया, जबकि अन्य लोगों को अयोग्य करार दिया. उल्लेखनीय है कि निगम द्वारा 30 अप्रैल को आयोजित दिव्यांगता जांच शिविर में 223 लोगों को जांच के बाद दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिया गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही