Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 7,689 मामलों का हुआ निष्पादन

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर सिविल कोर्ट में शनिवार को साल का दूसरा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 7,689 मामलों का निष्पादन किया गया. इस दौरान कुल सात करोड़ 20 लाख 99 हजार 910 रुपये की राजस्व की प्राप्ति हुई. इससे पहले राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जमशेदपुर सिविल न्यायालय के लोक अदालत हॉल में विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा, विशिष्ठ अतिथियों में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय अमितेश लाल, स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष तापस मित्रा, डालसा के सचिव नितीश निलेश सांगा आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-stone-pelting-after-clash-between-two-groups-in-dhatkidih-qrt-took-charge/">जमशेदपुर

: धतकीडीह में दो गुटों में झड़प के बाद पथराव, क्यूआरटी ने संभाला मोर्चा

लोक अदालत से समय और पैसों की बचत : अनिल कुमार मिश्रा 

मौके पर मौजूद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि नेशनल लोक अदालत मामलों के निष्पादन का सुनहरा अवसर प्रदान करता है. मामले का त्वरित समाधान पाकर समय और पैसा दोनों की बचत कर सकते हैं. वहीं स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि अदालतों में मुकदमों का इतना बोझ बढ़ गया है कि लोगों को त्वरित न्याय मिलने में विलंब हो रहा है. ऐसे में लोक अदालत समझौता के माध्यम से न्याय प्रदान करने का एक बेहतर मंच है. उन्होंने कहा कि नालसा, झालसा और डालसा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने में काफी मददगार साबित हुआ है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही