Search

 
 
 

जमशेदपुर : सुंदरनगर रैफ कैंप में हर्षोल्लास से मना 77वां स्वतंत्रता दिवस, कमांडेंट ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : सुंदरनगर स्थित106वीं बटालियन आरएएफ (रैफ) कैंप परिसर में भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस को पुरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बटालियन के कमांडेंट डॉ निशीत कुमार मौजूद थे. उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी. इसके उपरांत अधिकारियों एवं कार्मिकों को इस ऐतिहासिक दिवस की महत्ता के बारे में बताया. कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था, तब से हमारा देश उन्नति के पथ पर अग्रसर है. आज हमारे देश की गिनती अग्रणी विकासशील देशों में की जाती है और विश्व परिमंडल देशों में भारत का नाम कई क्षेत्रों में अग्रणी के रूप में लिया जाता है. देश की आंतरीक सुरक्षा का प्रश्न हो या फिर देश में कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी हो, इन सभी में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान व अधिकारी अपनी पूरी निष्ठा एवं राष्ट्रभावना से अपनी सेवाएं दे रहे हैं. जिसके लिये प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी देश के लिये सर्वोच्च योगदान देने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के वीरों को विभिन्न वीरता पदकों जैसे- कीर्ति चक्र, पीपीएमजी, पीएमजी आदि पदकों से नवाजा गया है. [caption id="attachment_731077" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Image-2023-08-15-at-16.02.33.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जवानों से हाथ मिलाते कमांडेंट[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-brother-in-law-threatening-sister-in-law-after-husbands-death-complaint-to-ssp/">जमशेदपुर

: पति की मौत के बाद देवर दे रहा भाभी को धमकी, एसएसपी से शिकायत

बड़ा खाना व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

इनमें कीर्ति चक्र-04, शौर्य चक्र-01, पीपीएमजी-01, पीएमजी (मरणोपरांत)-02, पीएमजी-25, प्रेसीडेंट पुलिस मेडल फॉर डिस्टिंगग्विश्ट सर्विस- 05, पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियास-56 मैडल शामिल है. इस तरह कुल - 94 नामों को पढ़कर उन्होंने वीरों के प्रति सम्मानित भाव प्रकट किया. कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी शैलेन्द्र कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी सचिदा नन्द मिश्र व अन्य राजपत्रित अधिकारी एवं अन्य जवान उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों के बीच मुख्य अतिथी एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा मिष्ठान का वितरण किया गया. इस अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की परम्परा के अनुसार वाहिनी में बड़ा खाना व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही