Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के लिए जिले से 78 यात्री सोमनाथ के लिए हुए रवाना

Jamshedpur (Sunil Pandey) : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 78 तीर्थ यात्रियों का जत्था सोमवार को जिला समाहरणाय से सोमनाथ के लिए रवाना हुआ. तीर्थ यात्रियों की बस को अनुमंडल पदाधिकारी (धालभूम) पीयूष सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. पीयूष सिन्हा ने बताया कि यह दल यहां से हटिया पहुंचेगा. जहां से विशेष ट्रेन द्वारा इन्हें सोमनाथ मंदिर ले जाया जाएगा. सोमनाथ के अलावे द्वारिका सहित अन्य स्थलों की यात्रा के बाद सभी तीर्थ यात्री 27 मार्च को जमशेदपुर लौट आएंगे. इस दल में पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी प्रखंड के लाभुकों को शामिल किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-solo-cyclist-asha-malviya-reached-the-city-honored-by-inner-wheel-club/">जमशेदपुर

: सोलो साइक्लिस्ट आशा मालवीय शहर पहुंची, इनर व्हील क्लब ने किया सम्मानित

मुस्लिम धर्मावलंबी कर चुके हैं यात्रा

इससे पहले जिले के सभी प्रखंडों से मुस्लिम धर्मावलंबियों का पहला जत्था अजमेर शरीफ, आगरा समेत अन्य तीर्थ स्थलों की यात्रा कर चुका है. सोमवार को रवाना होने वाला दल दूसरा जत्था है. तीर्थ यात्रियों के साथ समन्वय पदाधिकारी के रुप में जिला खेल पदाधिकारी अविनेश त्रिपाठी भी साथ जा रहे हैं. सभी तीर्थ यात्रियों के लिए रास्ते में नाश्ता एवं खाने का प्रबंध किया गया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kolhan-bang-utsav-samiti-honored-writer-sunil-kumar-de/">जमशेदपुर

: कोल्हान बंग उत्सव समिति ने साहित्यकार सुनील कुमार दे को किया सम्मानित 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही