Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कस्तूरबा एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में 782 छात्राओं का होगा नामांकन

Jamshedpur (Sunil Pandey) : जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में बालिकाओं के नामांकन के लिए सोमवार को जिला चयन समिति की बैठक हुई. समिति ने कुल 782 बालिकाओं के नामांकन की मंजूरी दी. जिसमें उपायुक्त द्वारा अनुशंसित आदिम जनजाति की 111 सबर छात्राओं के अलावे 36 अनाथ बालिका, 296 एकल अभिभावक वाली बालिका, 9 दिव्यांग बच्चे एवं 80 सुदूरवर्ती फोकस एरिया के गांव के बच्चे शामिल हैं. चयन समिति ने सभी बच्चों का सत्र 2023-24 में नामांकन की मंजूदी दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-arrested-three-with-20-stolen-mobiles/">जमशेदपुर

: पुलिस ने चोरी की 20 मोबाइल के साथ तीन को किया गिरफ्तार
जिसमें वर्ग 6 में प्रत्येक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 75 सीटों पर तथा झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय में 50 सीटों पर (कुल 750 सीट) वर्ग 6 के लिए नामांकन हेतु अनुमोदन दिया गया. इसी तरह वर्ग 7 की 8 सीटों पर, वर्ग 8 के 13 रिक्त सीटों पर एवं वर्ग 9 की 11 बालिकाओं कुल 782 सीटों पर नामांकन का अनुमोदन दिया गया. निर्देश दिया गया कि 7 दिनों के अंदर बालिकाओं का नामांकन पूर्ण कराया जाए. नामांकन के उपरांत बालिकाओं  के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा. जिसमें अभिभावकों को भी आमंत्रित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-loot-from-ballast-sand-supplier-in-govindpur-fir-lodged/">जमशेदपुर

: गोविंदपुर में गिट्टी-बालू सप्लायर से लूट, प्राथमिकी दर्ज

बैठक में ये थे मौजूद

बैठक में विधायक के प्रतिनिधि, निदेशक डीआरडीए सौरभ सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला बरेलिया, जिला पंचायत राज पदाधिकारी डॉ रजनीकांत मिश्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (वीसी से जुड़े), सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सभी वार्डन एवं अन्य संबंधित मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-enrollment-in-ug-fifth-semester-will-be-done-in-the-college-till-june-17/">घाटशिला

: कॉलेज में 17 जून तक होगी यूजी पांचवें सेमेस्टर में नामांकन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही