Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मानगो में प्रधानमंत्री आवास योजना की मनाई गई 7वीं वर्षगांठ

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की सातवीं वर्षगांठ शनिवार को मानगो नगर निगम में मनाई गई. इस मौके पर मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने लाभुकों के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया. केक काटकर यह सम्मान समारोह मनाया गया. प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से ही केक कटवाया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jnac-cut-electricity-water-connection-in-5-buildings-with-map-deviation/">जमशेदपुर

: जेएनएसी ने नक्शा विचलन वाली 5 इमारतों में काटा बिजली-पानी का कनेक्शन

डेमो चाबी व फलदार पौधा देकर लाभुकों को किया सम्मानित

सभी लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना की एक डेमो चाबी और फलदार पौधा देकर सम्मानित किया गया. प्रधानमंत्री आवास योजना के 7 वर्ष पूरे हो चुके हैं. मानगो नगर निगम की तरफ से अब तक 829 लाभुकों को इसका लाभ मिल चुका है. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक रेनू राज, वंदना देवी, अनुराधा दलाई, मनीष कुमार यादव, सुलोचन नामता आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही