Search

 
 
 

जमशेदपुर : एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान के 8 छात्रों का सिपला कंपनी में चयन

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आरडी टाटा तकनीकी संस्थान में गोवा स्थित सिपला कंपनी द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया. इसमें सर्वप्रथान लिखित परीक्षा,छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा को परखा गया एवं फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू राउंड के बाद किया गया. इसमें छात्रों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए संस्थान को गौरवान्वित किया. कंपनी के द्वारा एनटीटीएफ के 8 छात्रों को 2.44 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jamshedpur-womens-university-will-soon-sign-mou-with-idtr/">जमशेदपुर

: आईडीटीआर के साथ जल्द ही एमओयू करेगी जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी
इन सभी छात्रों ने तीनों राउंड के सिलेक्शन प्रक्रिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे अपनी जगह इस कंपनी में बनायी. सभी चयनित छात्र डिप्लोमा इन मेकेट्रोनिक इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के है. इनमें संजय कुमार, सुदर्शन कुमार ,कुंवर प्रताप सिंह, प्रियांशु प्रसाद, ऋतिक घोष ,विशाखा पानी ,एलन मंडल और संतोष कुमार सिंह शामिल हैं. इसमें संस्थान की प्लेसमेंट पदाधिकारी नेहा एवं मिथिला ने सहयोग किया. प्राचार्य प्रीता जॉन ने सभी छात्रों को उनकी इस सफलता पर शुभकामनाएं दी. रमेश राय, पंकज कुमार गुप्ता, दीपक सरकार, अनिल के जवाली, प्रीति, मंजुला, हरीश कुमार समेत उप प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही