Search

 
 
 

जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच के हेल्थ चेकअप कैंप में 81 लोगों ने कराई नि:शुल्क जांच

 
Jamshedpur : मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा ने बिष्टुपुर के  जी.टाउन मैदान में हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया. नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में रक्तचाप, मधुमेह और वजन की जांच गई, स्वास्थ्य जांच शिविर में 81 लोगों ने अपना चेकअप कराया. इस मौके पर मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष विवेक पुरोहित ने कहा कि मंच द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाता है. संस्था समाज के विकास के लिए लगातार जनहित से जुड़े कार्य करती है. लोगों को शुद्ध शीतल पेयजल उपलब्ध कराने की योजना अमृत धारा चलाया जा रहा है. वहीं गरीब बच्चों को पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराने के साथ ही फुटपाथ पर रहने वालों के बीच भोजन का वितरण भी किया जाता है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-police-sent-two-miscreants-to-jail-under-arms-act/">चांडिल

: आर्म्स एक्ट में पुलिस ने दो बदमाशों को भेजा जेल

कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया

शिविर के उपरांत जून माह के कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रुप से विवेक पुरोहित, अश्विनी कुमार अग्रवाल, शिवचंद शर्मा, दिनेश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, रितिक खिरवाल, विकास शर्मा, अविनाश खण्डेलवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-sub-divisional-officer-checked-the-goods-vehicles-at-night/">किरीबुरु

: अनुमंडल पदाधिकारी ने रात में मालवाहक वाहनों की जांच की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही