Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : करनडीह में मनी पूर्व विधायक सनातन मांझी की 82 वीं जयंती

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्व विधायक स्वo सनातन मांझी की 82 वीं जयंती गुरूवार को करनडीह आदिवासी भवन में मनायी गई. विकास समिति के सचिव जुझार सोरेन ने सनातन माझी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन माझी एकीकृत बिहार के पोटका विधान सभा क्षेत्र से दो बार (1969 और 1972) निर्दलीय विधायक चुने गए. वे 1980 से 1992 में एकीकृत सिंहभूम में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी रहे. निधन के कुछ वर्ष पहले वे झामुमो में शामिल हो गए. वर्ष 2021 में कोरोना से पीड़ित होने के कारण उनका निधन हो गया. दूसरी ओर स्व. सनातन मांझी 82 वीं जयंती उनके पैतृक गांव पोटका के रसूनचोपा में कार्यक्रम आयोजित किया गया. जहां लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-east-singhbhum-district-agrawal-conference-supported-the-demands-of-jain-community/">जमशेदपुर

: पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन ने जैन समाज की मांगों का किया समर्थन

निगरानी सह विकास समिति का गठन

करनडीह आदिवासी भवन के विकास के लिए निगरानी सह विकास समिति का गठन किया गया. समिति के उपाध्यक्ष जगन्नाथ मुर्मू ने कहा कि समिति का गठन होने से आदिवासी भवन का बेहतर विकास होगा और इस क्षेत्र के लोगों के लिए सभी तरह के कार्यक्रमों में जैसे शादी-ब्याह, बैठक, प्रशिक्षण, शिविर और बच्चों के शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु कोचिंग आदि कार्यक्रमों का आयोजन हो सकेगा. जल्द ही परिसर की घेराबंदी के साथ साथ पानी, बिजली, शौचालय, पेबर्स ब्लॉक, पार्किंग आदि की सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी. धन्यवाद ज्ञापन समिति के कोषाध्यक्ष धनीराम हांसदा ने किया. मौके पर समिति सह सचिव अर्जुन मुर्मू, कार्यकारिणी सदस्य वीर सिंह मुर्मू, गोविंद मुर्मू, लखन तीयू, राम बास्के और दुलाल हेंब्रम उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-patanjali-yog-parivar-celebrated-28th-foundation-day-by-taking-out-an-awareness-rally/">जमशेदपुर

: पतंजलि योग परिवार ने जागरूकता रैली निकालकर मनाया 28 वां स्थापना दिवस
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही