Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : रैफ परिसर में सीआरपीएफ का मनाया गया 85वां वार्षिकोत्सव

  • रैफ कमांडेंट डॉ. निशीत कुमार ने सीआरपीएफ का इतिहास बताया
Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : सुन्दरनगर स्थित रैफ की 106 बटालियान में मंगलवार को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का 85वां वार्षिकोत्सव जोश एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की स्थापना 27 जुलाई 1939 को नीमच (मध्य प्रदेश) क्राउन रिप्रजेंटेटिव पुलिस के रूप में हुई थी. स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 28.12.1949 को इस बल का नाम केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल कर दिया गया. आज इस बल के गौरवशाली इतिहास का 85वां वर्ष पूर्ण हो चुका है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/RAF-CO-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-acb-arrested-ci-and-amin-who-demanded-bribe-in-the-name-of-offering-plot-in-register-2/">रांची:

पंजी 2 में प्लॉट चढ़ाने के नाम पर घूस मांगने वाले CI और अमीन को ACB ने किया गिरफ्तार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/RAF-CO.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस अवसर पर 106वीं वाहिनी द्रुत कार्य बल (RAF) के कमांडंट डॉ. निशीत कुमार ने बल के सभी वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से वाहिनी के जवानों और उनके परिवारजनों को हार्दिक बधाई दी. केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की स्थापना दिवस के गरिमामयी अवसर पर कमांडेंट ने बल के महत्व, इतिहास और पूर्वजों के बलिदान के बारे में बताया. उन्होंने बल की उपस्थिति जवानों को सीआरपीएफ की गरिमा को बनाए रखने के लिए पराक्रम की पराकाष्ठा तक देश सेवा के लिए प्रेरित किया. इसके अतिरिक्त रैफ 106वीं बटालियन के कमांडेंट डॉ. निशीत कुमार, सच्चिदानन्द मिश्र द्वितीय कमान अधिकारी व अधिकारीगणों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों की उपस्थिति में वाहिनी में निम्नलिखित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-chandrayaan-3-model-center-of-attraction-in-science-exhibition/">हजारीबाग

: विज्ञान प्रदर्शनी में चंद्रयान-3 का मॉडल आकर्षण का केंद्र
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/RAF-CO-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> प्रातः 09.30 बजे शहीदों के बलिदान व पराक्रम के सम्मान में उन्हें याद किया गया और पुष्पांजलि अर्पित की गयी. सुबह 09 बजकर 40 मिनट पर र्क्वाटर गार्ड पर कमांडेंट ने सलामी ली. इसके बाद कमांडेंट और अधिकारियों ने जवानों के बीच मिठाई  का वितरण किया. इस कार्यक्रम की श्रृंखला में शाम को जवानों के मनोरंजन के लिए बॉलीबॉल मैच, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. रात में बड़ा खाना का आयोजन किया गया है. इसमं सभी अधिकारी और जवान एक साथ खाना का आनंद उठायेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही