Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एनटीटीएफ आरडी टाटा टेक्निकल इंस्टीट्यूट के 9 छात्र टाटा प्रोजेक्ट्स में लॉक

Jamshedpur (Anand Mishra) : एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आरडी टाटा तकनीकी संस्थान मे बीते दिनों टाटा प्रोजेक्ट्स द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया. इसमें सर्वप्रथम लिखित परीक्षा हुई और छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा व तकनीकी क्षमता को परखा गया. फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू राउंड के बाद किया गया. इसमे छात्रों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए संस्थान को गौरवान्वित किया. टाटा प्रोजेक्ट द्वारा एनटीटीएफ के 9 छात्रों को 3.30 लाख रुपये सालाना पैकेज पर लॉक किया गया. सभी छात्रों ने तीनों राउंड के सिलेक्शन प्रक्रिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे अपनी जगह इस कंपनी में बनायी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-recovery-of-lakhs-in-the-name-of-convocation-ceremony-in-kolhan-university-is-yet-to-be-accounted-for/">चाईबासा

: कोल्हान विवि में दीक्षांत समारोह के नाम पर लाखों की वसूली पर अब तक हिसाब नहीं
चयनित छात्र सौरभ वर्मा, अभिषेक नाग, द्युस्तिमान दास, सानवीक पॉल, अमृत सिंह, हर्ष कुमार दत्ता, निशांत कुमार, ओम भारती और अमरेंद्र कुमार मिश्र एनटीटीएफ के फाइनल इयर के (सीपी15) डिप्लोमा इन मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के हैं. सभी छात्रों को टाटा प्रोजेक्ट्स ने पुणे स्थित कंपनी के लिए लॉक किया है. इस आयोजन में संस्थान की प्लेसमेंट पदाधिकारी नेहा एवं मिथिला ने सहयोग किया. प्राचार्य प्रीता जॉन ने सभी छात्रों को उनकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी. इस दौरान रमेश राय, पंकज कुमार गुप्ता, दीपक सरकार, अनिल के जवाली, मनीष कुमार, लक्ष्मण, हरीश कुमार, प्रीति, उप-प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी सभी चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही