Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : 900 डॉक्टरों ने किया कार्य बहिष्कार, इमर्जेंसी सेवा चालू

Jamshedpur (Rohit Kumar) : राज्य में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को जमशेदपुर के 900 डॉक्टर एक दिवसीय कार्य बहिष्कार कर रहे हैं. शहर के सभी अस्पतालों के चिकित्सकों ने खुद को कार्य से अलग रखा है. हालांकि, इस दौरान इमरजेंसी सेवा चालू है. अस्पतालों में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. डॉ इंदू चौहान ने बताया कि हाल के दिनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां मरीज के परिजनों ने डॉक्टरों के साथ हाथापाई की. इसमें डॉक्टरों को चोट भी आई है. इसी को लेकर राज्य सरकार से मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने और अन्य मांगें रखी गई हैं. हालांकि अब तक राज्य सरकार ने इसे लागू नहीं किया है. इस एक्ट के लागू नहीं होने से कई डॉक्टर मरीजों का इलाज करने से डरते हैं. कई बार मरीज की हालत काफी गंभीर होती है. इसके बाद भी डॉक्टर मरीज को बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन मरीज को बचा नहीं पाते हैं तो परिजन हंगामा और मारपीट करते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-illegal-recovery-of-90-thousand-from-girl-students-in-the-name-of-practical-in-womens-university/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी में प्रैक्टिकल के नाम पर छात्राओं से 90 हजार की अवैध वसूली

दूसरे राज्यों में लागू है यह एक्ट

डॉ इंदू ने कहा कि दूसरे राज्यों में इस एक्ट को लागू किया गया है, जहां इस एक्ट को लागू किया गया है. वहां रेफर रेट भी कम है, क्योंकि डॉक्टर मरीज को रेफर किए बिना ही इलाज कर रहे हैं. झारखंड में रेफर रेट ज्यादा है. इस एक्ट के लागू होने से झारखंड में भी डॉक्टर मरीजों का इलाज सही से कर पाएंगे. यह कार्य बहिष्कार एक दिवसीय है. इमरजेंसी को कार्य बहिष्कार से दूर रखा गया है. अगर सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती तो यह कार्य बहिष्कार अनिश्चितकालिन रहेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही