Search

 
 
 

जमशेदपुर : जिले के 934 लाभुकों को मिला मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  उपायुक्त विजया जाधव की अध्यक्षता में गुरूवार को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की समीक्षा की गई. वित्तीय वर्ष 2022-23 में इस योजना के तहत कुल 934 लाभुकों के बीच सहायता राशि का भुगतान किया गया. वहीं 934 के बाद 661 नए आवेदन स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग को प्राप्त हुए हैं. जिसमें 645 आवेदन जांच में सही पाए गए. जिन्हें भुगतान करने की समिति ने अनुमति प्रदान की. जिला कल्याण पदाधिकारी राजेश पांडेय ने बताया कि 120 आवेदन ऑनलाइन जाति प्रमाण पत्र जमा नहीं होने के कारण रद्द कर दिए गए. जिनका आवेदन रद्द किया गया है उन्हें पुनः ऑनलाइन जाति प्रमाण जमा करने के लिए कहा गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ssp-launched-digital-beat-system-and-online-tracking/">जमशेदपुर

: एसएसपी ने किया डिजिटल बीट सिस्टम व ऑनलाइन ट्रेकिंग का शुभारंभ

एमओआईसी को योजना का प्रचार-प्रसार का निर्देश

बैठक में मौजूद एमओआईसी को उपायुक्त ने ओपीडी में इलाज कराने आने वाले मरीजों खासकर अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ा वर्ग के मरीजों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के विषय में जानकारी देने व इसका लाभ उन्हें मिले इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-advocates-will-stay-away-from-judicial-work-on-january-6-7-on-the-demand-of-withdrawing-the-court-fee-amendment-bill/">जमशेदपुर

: कोर्ट फीस संशोधन विधेयक वापस लेने की मांग पर 6-7 जनवरी को न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे अधिवक्ता
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही