Search

 
 
 

जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी में 967 और कोल्हान में 14831 एडमिशन

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय और जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में स्नातक कक्षाओं में एडमिशन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है. इस बार कोल्हान विश्वविद्यालय में स्नातक कक्षाओं में अब तक 14 हजार 831 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है, जबकि जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में अबतक 967 छात्राओं के ही एडमिशन हुए हैं. ये सारे एडमिशन चांसलर पोर्टल के माध्यम से हुए हैं. इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-mcq-type-question-missing-from-question-paper-only-questions-asked-in-english-ruckus/">कोल्हान

विश्वविद्यालय : प्रश्नपत्र से एमसीक्यू टाइप प्रश्न गायब, केवल अंग्रेजी में पूछे गये सवाल, हंगामा

आवेदनों की तुलना में आधे से भी कम एडमिशन

चांसलर पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़े के अनुसार कोल्हान विश्वविद्यालय में स्नातक कक्षाओं में एडमिशन के लिए इस बार कुल 34 हजार 337 आवेदन आये थे, जिनमें पेड आवेदनों की संख्या 30 हजार 380 थी. अंततः दाखिला लेने वालों की संख्या आधे से भी कम रह रह गयी है. दूसरी ओर जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में कुल 4 हजार 88 आवेदन आये थे, जिनमें से पेड आवेदनों की संख्या 2 हजार 789 थी. यहां भी एडमिशन की संख्या आधे से भी काफी कम रह गयी. हालांकि इस विश्वविद्यालय में एक बार मेधा सूची का प्रकाशन करने के बाद भी चांसलर पोर्टल पर आवेदन के लिए तिथि बढ़ाई गयी थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-abvps-lbsm-college-unit-reconstituted-hrithik-singh-becomes-president/">जमशेदपुर

: अभाविप की एलबीएसएम कॉलेज इकाई का पुनर्गठन, रितिक सिंह बने अध्यक्ष

वीमेंस यूनिवर्सिटी में पीजी में मात्र 16 एडमिशन

दूसरी ओर आंकड़े के अनुसार जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में स्नातकोत्तर (पीजी) में अबतक केवल 16 एडमिशन हुए हैं. जबकि एडमिशन के लिए कॉलेज के पास 561 आवेदन आये थे, जिनमें से पेड आवेदनों की संख्या 368 थी. बावजूद इतना कम एडमिशन होना आश्चर्य का विषय है. इसके अलावा स्नातकस्तरीय वोकेशन कोर्स में 960 आवेदन आये थे, जिनमें से 569 पेड आवेदन पाये गये. इनमें से एडमिशन लेनेवाली छात्राओं की संख्या 242 पर ही सिमट गयी. इसे भी पढ़ें : सितंबर">https://lagatar.in/surya-mission-aditya-l1-can-be-launched-in-the-first-week-of-september-isro-chief/">सितंबर

के पहले सप्ताह में लांच किया जा सकता है सूर्य मिशन Aditya L1 : इसरो प्रमुख

सीटें बढ़ाने की मांग

हालांकि अभी भी एडमिशन के लिए विद्यार्थी विभिन्न कॉलेजों का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सीटें नहीं होने का हवाला देते हुए उन्हें लौटा दिया जा रहा है. इसे लेकर विभिन्न कॉलेजों में छात्रों के द्वारा मांग पत्र भी सौंपे गये हैं, ताकि सीटें बढ़ायी जायें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही