Search

जमशेदपुर : मुस्कान के रक्तदान शिविर में 98 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह

Jamshedpur (Sunil Pandey) : सरहुल पूजा एवं विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को टेल्को रीक्रिएशन क्लब में मुस्कान संस्था ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया. जिसमें स्वैच्छिक रुप से 98 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया. इस दौरान रक्तदान करने वालों को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वालों में अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, लक्ष्मण, विजेंद्र, मंजीत कुमार समेत अन्य लोग शामिल हैं. अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने बताया कि संस्था जनहित में बेहतर काम कर रही है. शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन कर संस्था ने दूसरे जरूरतमंदों को जीवनदान देने की मुहिम को आगे बढ़ाया है. अधिवक्ता अक्षय कुमार झा का यह 25 वां रक्तदान है. मौके पर टाटा मोटर्स एवं टाटा कमिंस के कई पदाधिकारी भी मौजूद थे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-swadeshi-jagran-manch-celebrated-youth-resolution-day-under-self-reliant-india-campaign/">जमशेदपुर

: स्वदेशी जागरण मंच ने स्वावलंबी भारत अभियान के तहत मनाया युवा संकल्प दिवस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp